Full Judgment Text
Text read from the judgment PDF published on the High Court's eCourts portal, through the
Indian High Court Judgments open data set (Dattam Labs,
CC BY 4.0).
The court's own copy is the authoritative text.
1 / 10
{MA(C) No. 2469 of 2024 & 564 of 2025}
CGHC010074442025
2026:CGHC:42418
अप्रतिवेद्य
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर
विविध अपील (प्रतिकर) क्रमांक-2469/2024
1.
श्रीमती गीता पटेल, पति स्वर्गीय श्री अजय पटेल, उम्र लगभग 25 वर्ष,
2. सुश्री निशु पटेल, पुत्री स्वर्गीय श्री अजय पटेल, उम्र लगभग 5 वर्ष,
3. श्री बहुरलाल पटेल, पिता स्वर्गीय श्री दुखीराम पटेल, उम्र लगभग 54 वर्ष,
4. श्रीमती अंदर बाई, पति श्री बहुरलाल पटेल, उम्र लगभग 53 वर्ष,
प्रत्यर्थी क्रमांक-2 नाबालिग, द्वारा अपनी माता एवं प्राकृ तिक संरक्षक श्रीमती गीता
पटेल, पति स्वर्गीय श्री अजय पटेल, उम्र लगभग 25 वर्ष,
सभी निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई, तहसील-बिलासपुर, पुलिस थानासरकं डा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
-----अपीलार्थीगण/दावाकर्तागण
विरूद्घ
1.
हेमंत कु मार यादव, पिता श्री रामलाल यादव, निवासी ग्राम-ढेलवाडीह, डाकघर एवं
तहसील-कटघोरा, जिला-कोरबा, छत्तीसगढ़ ।
(दोषी वाहन स्कू टी होंडा क्रमांक-सी.जी.-12-बी.सी.-4833 का चालक व पंजीकृ त स्वामी)
2. यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कं पनी लिमिटेड, द्वारा शाखा प्रबंधक, शाखा कार्यालयएल.आई.सी. कार्यालय के पास, मगरपारा, बिलासपुर, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
(दोषी वाहन स्कू टी होंडा क्रमांक-सी.जी.-12-बी.सी.-4833 का बीमा कं पनी)
-----प्रत्यर्थीगण
Digitally
signed by
POMAN
DEWANGAN
POMAN
DEWANGAN Date:
2026.10.01
14:22:29
+0530
2 / 10
{MA(C) No. 2469 of 2024 & 564 of 2025}
अपीलार्थीगण/दावाकर्तागण द्वारा
: श्री आनंद के शरवानी, अधिवक्ता ।
चालक व पंजीकृ त स्वामी/प्रत्यर्थी क्रमांक-1 द्वारा : श्री अमित सिंह चौहान, अधिवक्ता ।
बीमा कं पनी/प्रत्यर्थी क्रमांक-2 द्वारा
: श्री अभिषेक विनोद देशमुख, अधिवक्ता,
आभासी माध्यम से उपस्थित ।
एवं
विविध अपील (प्रतिकर) क्रमांक-2469/2024
1. यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कं पनी लिमिटेड, द्वारा शाखा प्रबंधक, शाखा कार्यालयएल.आई.सी. कार्यालय के पास, मगरपारा, बिलासपुर, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
(दोषी वाहन स्कू टी होंडा क्रमांक-सी.जी.-12-बी.सी.-4833 का बीमा कं पनी)
-----अपीलार्थी
विरूद्घ
1.
श्रीमती गीता पटेल, पति स्वर्गीय श्री अजय पटेल, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासीदीनदयाल कॉलोनी, बहतराई, तहसील-बिलासपुर, पुलिस थाना-सरकं डा, जिलाबिलासपुर (छत्तीसगढ़),
2. निशु पटेल, पुत्री स्वर्गीय श्री अजय पटेल, उम्र लगभग 5 वर्ष, निवासी-दीनदयाल
कॉलोनी, बहतराई, तहसील-बिलासपुर, पुलिस थाना-सरकं डा, जिला-बिलासपुर
(छत्तीसगढ़)
नाबालिग, द्वारा अपनी माता एवं प्राकृ तिक संरक्षक श्रीमती गीता पटेल, पति स्वर्गीय श्री
अजय पटेल, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी-दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई, तहसीलबिलासपुर, पुलिस थाना-सरकं डा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़),
3. श्री बहुरलाल पटेल, पिता स्वर्गीय श्री दुखीराम पटेल, उम्र लगभग 54 वर्ष, निवासीदीनदयाल कॉलोनी, बहतराई, तहसील-बिलासपुर, पुलिस थाना-सरकं डा, जिलाबिलासपुर (छत्तीसगढ़),
4. श्रीमती अंदर बाई पटेल, पति श्री बहुरलाल पटेल, उम्र लगभग 53 वर्ष, निवासी
दीनदयाल कॉलोनी, बहतराई, तहसील-बिलासपुर, पुलिस थाना-सरकं डा, जिलाबिलासपुर (छत्तीसगढ़),
---दावाकर्तागण
3 / 10
{MA(C) No. 2469 of 2024 & 564 of 2025}
5. हेमंत कु मार यादव, पिता श्री रामलाल यादव, निवासी ग्राम-ढेलवाडीह, डाकघर एवं
तहसील-कटघोरा, जिला-कोरबा, छत्तीसगढ़ ।
(दोषी वाहन स्कू टी होंडा क्रमांक-सी.जी.-12-बी.सी.-4833 का चालक व पंजीकृ त स्वामी)
-----प्रत्यर्थीगण
अपीलार्थी/बीमा कं पनी द्वारा
: श्री अभिषेक विनोद देशमुख, अधिवक्ता,
आभासी माध्यम से उपस्थित ।
दावाकर्तागण/प्रत्यर्थी क्रमांक-1 से 4 द्वारा
: श्री आनंद के शरवानी, अधिवक्ता ।
चालक व पंजीकृ त स्वामी/प्रत्यर्थी क्रमांक-5 द्वारा
: श्री अमित सिंह चौहान, अधिवक्ता ।
न्यायमूर्ति श्री संजय कु मार जायसवाल
!! निर्णय पीठ पर पारित !!
29/09/2026
1.
मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 173 के अंतर्गत प्रस्तुत उपरोक्त दोनों अपील एक
ही अधिनिर्णय से उत्पन्न होने के कारण उनका निराकरण एकसाथ किया जा रहा है ।
2.
उपरोक्त अपीलों में द्वितीय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बिलासपुर, जिला-बिलासपुर
(छत्तीसगढ़) द्वारा दावा प्रकरण क्रमांक 615/2023, “श्रीमती गीता पटेल वगैरह विरुद्ध
हेमंत कु मार यादव वगैरह” में पारित अधिनिर्णय दिनांक 05/10/2024 को चुनौती दी
गई है । जिसे आगे संक्षेप में “प्रश्नाधीन अधिनिर्णय” से संबोधित किया जा रहा है ।
3.
प्रकरण के तथ्य, संक्षेप में, इस प्रकार हैं कि दिनांक-16/01/2023 को अजय पटेल
(मृतक) प्लेटिना वाहन में अपने भांजे जांशु के साथ ग्राम कसनिया से कटघोरा जा रहा
था । दोपहर करीब 01.30 बजे कटघोरा की ओर से हेमंत कु मार यादव स्कू टी होंडा
4 / 10
{MA(C) No. 2469 of 2024 & 564 of 2025}
क्रमांक-सी.जी.-12-बी.सी.-4833 (जिसे आगे संक्षेप में “दोषी वाहन” से संबोधित
किया जा रहा है) को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए आया, जिसकी ठोकर लगने
के फलस्वरूप जानकी पटेल को गंभीर चोटें आईं और उसकी मृत्यु हो गई । अजय पटेल
को भी गंभीर चोट आई, जिसे उपचारार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मृत्यु हो
गई ।
उक्त घटना के संबंध में थाना-कटघोरा, जिला-कोरबा में अपराध क्रमांक
24/2023 पंजीबद्ध किया गया ।
4.
मृतक अजय पटेल की दुर्घटना में मृत्यु के फलस्वरूप उसकी पत्नी, नाबालिग पुत्र एवं
माता-पिता द्वारा मोटर यान अधिनियम की धारा 166 के अंतर्गत प्रतिकर हेतु दावा
आवेदन प्रस्तुत किया गया । उक्त दावा आवेदन में उल्लेख किया गया कि अजय पटेल
(मृतक) महावीर कं स्ट्र क्शन कं पनी में सुपरवाइजर के पद पर नियमित कर्मी था, जहां से
उसे 30,000/- रुपये मासिक वेतन प्राप्त होता था ।
उसकी आकस्मिक मृत्यु से
दावाकर्तागण अनाश्रित हो गए हैं तथा विभिन्न मदों में हुई क्षति की गणना करते हुए प्रतिकर
राशि की मांग की गई । उक्त दावा आवेदन पर जांच उपरांत अधिकरण द्वारा मृतक की
मासिक आय 24,000/- रुपये निर्धारित की जाकर भविष्य की संभावनाओं के लिए
40% की वृद्धि प्रदान की गई, व्यक्तिगत व्यय हेतु ¼ की कटौती की गई तथा गुणक 17
लागू किया गया । अन्य मदों में 2,28,000/- रुपये (सहचर्य की हानि के मद में
48,000/- × 4 = 1,92,000/- रुपये, संपदा की हानि के मद में 18,000/रुपये एवं मृत्यु क्रियाकर्म हेतु 18,000/- रुपये) दावाकर्तागण के पक्ष में “प्रश्नाधीन
अधिनिर्णय” पारित किया गया तथा “दोषी वाहन” को बीमा कं पनी से बीमित पाए जाने के
आधार पर बीमा कं पनी को प्रतिकर राशि के भुगतान हेतु उत्तरदायी ठहराया गया । उक्त
“प्रश्नाधीन अधिनिर्णय” को इस अपील में चुनौती दी गई है ।
5 / 10
{MA(C) No. 2469 of 2024 & 564 of 2025}
5.
दावाकर्ता पक्ष के विद्वान अधिवक्ता का तर्क है कि प्रकरण में महावीर कं स्ट्रक्शन कं पनी के
मालिक गजानन के शवराव लांजेकर का परीक्षण कराया गया है, जिन्होंने मृतक अजय पटेल
को महावीर कं स्ट्र क्शन कं पनी में सुपरवाइजर बताते हुए कथन किया है कि उसे प्रतिमाह
24,000/- रुपये वेतन तथा प्रतिदिन 200/- रुपये खुराकी भत्ता दिया जाता था ।
किं तु अधिकरण द्वारा उक्त 200/- रुपये प्रतिदिन के खुराकी भत्ते को मृतक की आय में
सम्मिलित नहीं किया गया है ।
अतः उक्त खुराकी भत्ते को भी मृतक की आय में
सम्मिलित कर प्रतिकर राशि में वृद्धि किए जाने का निवेदन किया गया है ।
6.
इसके विपरीत, बीमा कं पनी के विद्वान अधिवक्ता का तर्क है कि प्रकरण में गजानन
के शवराव लांजेकर का परीक्षण कराया गया है, किं तु वह महावीर कं स्ट्रक्शन कं पनी का
स्वामी है, इस संबंध में कोई दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है ।
महावीर
कं स्ट्र क्शन कं पनी से संबंधित कोई विश्वसनीय दस्तावेज भी अभिलेख पर प्रस्तुत नहीं
किया गया है । अधिकरण द्वारा प्रदर्श पी-11 एवं पी-12 के साप्ताहिक हाजिरी पंजी के
आधार पर मृतक की प्रतिदिन की मजदूरी 800/- रुपये आं कलित कर 30 दिनों के कार्य
के आधार पर उसकी मासिक आय 24,000/- रुपये आं कलित की गई है, जो उचित
नहीं है । अभिलेख पर ऐसा कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है, जिससे यह स्थापित हो कि
मृतक माह के पूरे 30 दिन कार्य करता था । अतः मृतक की मासिक आय 24,000/रुपये आं कलित किया जाना अधिक है । इसके साथ ही, मृतक की आयु, अभिलेख में
संलग्न आधार कार्ड एवं उसके ड्राइविंग लाइसेंस के अनुसार दुर्घटना के समय 32 वर्ष थी,
किं तु अधिकरण द्वारा उसकी आयु 28 वर्ष आं कलित की गई है । फलतः प्रकरण में लागू
किया गया गुणक भी अधिक है । अतः गुणक को कम किया जाकर प्रतिकर राशि में उचित
संशोधन किए जाने का निवेदन किया गया है ।
6 / 10
{MA(C) No. 2469 of 2024 & 564 of 2025}
7.
उभयपक्ष के तर्क श्रवण किए गए तथा अभिलेख का सूक्ष्मतापूर्वक परिशीलन किया गया ।
8.
इस मामले में दावाकर्ता पक्ष की ओर से मृतक की पत्नी गीता पटेल के साथ-साथ बहोरन
पटेल एवं गजानन के शवराव लांजेकर का परीक्षण कराया गया है । अभिवचन के अनुरूप
मृतक की पत्नी श्रीमती गीता पटेल ने कथन किया है कि मृतक महावीर कं स्ट्र क्शन कं पनी
में सुपरवाइजर के रूप में कार्य करता था ।
उक्त कथन की पुष्टि करते हुए गजानन
के शवराव लांजेकर ने स्वयं को महावीर कं स्ट्र क्शन कं पनी का संचालक, प्रोपराइटर एवं
स्वामी बताया है, किं तु इस संबंध में कोई दस्तावेजी साक्ष्य अथवा पंजीयन प्रमाण प्रस्तुत
नहीं किया गया है, जिससे यह स्थापित हो सके कि गजानन के शवराव लांजेकर, वास्तव में
महावीर कं स्ट्रक्शन कं पनी का संचालक, प्रोपराइटर एवं स्वामी है ।
9.
दावाकर्ता पक्ष की ओर से मृतक के बैंक विवरण की प्रमाणित प्रतिलिपि प्रदर्श पी-10 के
रूप में प्रस्तुत की गई है । उक्त दस्तावेज के परीक्षण से इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी
प्राप्त नहीं होती है कि मृतक महावीर कं स्ट्र क्शन कं पनी में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था
तथा उसकी मासिक आय 30,000/- रुपये थी ।
10.
गजानन के शवराव लांजेकर ने प्रदर्श पी-11 एवं पी-12-सी के साप्ताहिक हाजिरी पंजी
प्रस्तुत कर यह कथन किया है कि महावीर कं स्ट्र क्शन कं पनी में मृतक अजय पटेल
सुपरवाइजर के रूप में कार्य करता था । उक्त साप्ताहिक हाजिरी पंजी के परीक्षण से यह
दर्शित होता है कि अजय पटेल की उपस्थिति दर्ज की जाती थी, जो दिनांक
03/10/2021 से 02/07/2022 तक की है । गजानन के शवराव लांजेकर द्वारा
जारी प्रमाण-पत्र प्रदर्श पी-9 में मृतक का मासिक वेतन 24,000/- रुपये तथा
प्रतिदिन 200/- रुपये खुराकी भत्ता उल्लेखित किया गया है, किं तु उक्त वेतन प्रमाण-पत्र
7 / 10
{MA(C) No. 2469 of 2024 & 564 of 2025}
में महावीर कं स्ट्रक्शन कं पनी का कोई पंजीयन क्रमांक अंकित नहीं है तथा गजानन
के शवराव लांजेकर किस हैसियत से उक्त वेतन प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए अधिकृ त
थे, यह भी स्पष्ट नहीं होता है । साप्ताहिक हाजिरी पंजी से यह भी प्रमाणित नहीं होता है
कि मृतक अजय पटेल माह के पूरे 30 दिन कार्य करता था । ऐसी स्थिति में मृतक की
प्रतिदिन की मजदूरी 800/- रुपये तथा प्रतिदिन 200/- रुपये खुराकी भत्ता निर्धारित
किया जाना उचित प्रतीत नहीं होता । अभिलेख पर उपलब्ध संपूर्ण साक्ष्य के समग्र
परिशीलन से यह अवश्य स्थापित होता है कि मृतक अजय पटेल, गजानन के शवराव
लांजेकर के अधीनस्त कार्य करता था, किं तु उसकी प्रतिदिन की आय 800/- रुपये
तथा 200/- रुपये प्रतिदिन खुराकी भत्ता रहा हो, यह विश्वसनीय प्रकट नहीं होता है ।
अतः उपलब्ध साक्ष्य एवं प्रकरण की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए मृतक अजय पटेल
की मासिक आय 18,000/- रुपये निर्धारित की जाती है ।
11.
बीमा कं पनी के विद्वान अधिवक्ता का यह भी तर्क रहा है कि अभिलेख में संलग्न आधार कार्ड
एवं ड्राइविंग लाइसेंस में उल्लिखित जन्मतिथि के आधार पर दुर्घटना में मृत्यु की तिथि को
मृतक अजय पटेल की आयु 32 वर्ष होती है, किं तु अधिकरण द्वारा उसकी आयु 28 वर्ष
मानकर त्रुटि की गई है । उल्लेखनीय है कि दावा आवेदन में मृतक की आयु 28 वर्ष
उल्लेखित की गई है तथा शव के नक्शा पंचायतनामा प्रदर्श पी-4 एवं शव परीक्षण के
आवेदन-प्रतिवेदन प्रदर्श पी-5 में भी उसकी आयु 28 वर्ष उल्लेखित है, जिसका कोई
खंडन अभिलेख पर नहीं है । बीमा कं पनी द्वारा इस संबंध में अपने जवाबदावे में ऐसा कोई
अभिवचन नहीं किया गया है कि मृतक की आयु 28 वर्ष न होकर 32 वर्ष थी । दावाकर्ता
पक्ष के साक्षियों के परीक्षण के दौरान भी बीमा कं पनी द्वारा आधार कार्ड अथवा मृतक के
8 / 10
{MA(C) No. 2469 of 2024 & 564 of 2025}
ड्राइविंग लाइसेंस में उल्लिखित जन्मतिथि के संबंध में उनका सामना नहीं कराया गया है ।
ऐसी स्थिति में, वर्तमान स्तर पर बीमा कं पनी का यह तर्क कि अभिलेख में संलग्न आधार
कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस के अनुसार मृतक की आयु 32 वर्ष थी, स्वीकार्य नहीं पाया
जाता है । अतः अधिकरण द्वारा मृतक की आयु 28 वर्ष निर्धारित किए जाने में हस्तक्षेप
किए जाने की आवश्यकता नहीं पाई जाती है । मृतक की आयु 28 वर्ष को दृष्टिगत रखते
हुए अधिकरण द्वारा भविष्य की संभावनाओं के लिए 40% की वृद्धि किया जाना उचित है ।
इसी प्रकार, दावाकर्तागण की संख्या 04 होने के दृष्टिगत व्यक्तिगत व्यय हेतु ¼ की कटौती
किया जाना तथा मृतक की आयु 28 वर्ष को दृष्टिगत रखते हुए गुणक 17 लागू किया जाना
उचित पाया जाता है ।
12.
मृतक की मासिक आय ₹18,000/- निर्धारित की गई है । अतः उसकी वार्षिक आय
₹2,16,000/- (₹18,000 × 12) होती है । मृतक की आयु 28 वर्ष होने के कारण
भावी संभावनाओं के मद में 40% अर्थात् ₹86,400/- जोड़े जाने पर उसकी वार्षिक
आय ₹3,02,400/- होती है । चूँकि दावाकर्तागण की संख्या 04 है, अतः व्यक्तिगत
एवं जीविकोपार्जन व्यय के मद में 1/4 अर्थात् ₹75,600/- की कटौती किए जाने पर
वार्षिक आश्रितता ₹2,26,800/- होती है । मृतक की आयु 28 वर्ष होने के कारण 17
का गुणक लागू किए जाने पर आश्रितता की कु ल हानि ₹38,55,600/- होती है ।
दावाकर्तागण संपदा की हानि के मद में ₹18,000/-, अंतिम संस्कार व्यय के मद में
₹18,000/- तथा साहचर्य की हानि के मद में प्रत्येक दावाकर्ता को ₹48,000/- की
दर से कु ल ₹1,92,000/- प्राप्त करने के अधिकारी होंगे । इस प्रकार दावाकर्तागण कु ल
₹40,83,600/- के प्रतिकर के अधिकारी होते हैं ।
9 / 10
{MA(C) No. 2469 of 2024 & 564 of 2025}
13.
उपर्युक्त विवेचना तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्यायदृष्टांत National
Insurance Company Limited v. Pranay Sethi, (2017) 16 SCC 680,
न्यायदृष्टांत Sarla Verma v. Delhi Transport Corporation, (2009) 6 SCC 121
तथा न्यायदृष्टांत Magma General Insurance Co. Ltd. v. Nanu Ram @
Chuhru Ram & Ors., (2018) 18 SCC 130 के प्रकरणों में प्रतिपादित विधि के
आलोक में, यह न्यायालय प्रतिकर राशि का पुनर्निर्धारण निम्नानुसार करती हैः-
क्र.
मद
प्रतिकर
अधिनिर्णीत प्रतिकर
(₹24,000 × 12)
भावी संभावनाएँ (40%)
के
इस न्यायालय द्वारा
₹2,88,000
1 वार्षिक आय
2 जोड़ने
अधिकरण द्वारा अधिनिर्णीत
पश्चात
कु ल
वार्षिक आय
व्यक्तिगत एवं जीविकोपार्जन
3 व्यय (1/4) की कटौती के
पश्चात वार्षिक आश्रितता
गुणक (17) लागू करने के
4 पश्चात आश्रितता की कु ल
हानि
₹2,16,000
(₹18,000 × 12)
₹4,03,200
(₹2,88,000 + ₹1,15,200)
₹3,02,400
(₹4,03,200 − ₹1,00,800)
₹51,40,800
(₹3,02,400 × 17)
₹3,02,400
(₹2,16,000 + ₹86,400)
₹2,26,800
(₹3,02,400 − ₹75,600)
₹38,55,600
(₹2,26,800 × 17)
5 संपदा की हानि
₹18,000
₹18,000
6 अंतिम संस्कार व्यय
₹18,000
₹18,000
₹1,92,000
₹1,92,000
7 साहचर्य की हानि
कु ल प्रतिकर
(₹48,000 × 4)
₹53,68,800
(₹48,000 × 4)
₹40,83,600
10 / 10
{MA(C) No. 2469 of 2024 & 564 of 2025}
14.
परिणामस्वरूप, बीमा कं पनी द्वारा प्रस्तुत विविध अपील (प्रतिकर) क्रमांक-564/
2025 आं शिक रूप से स्वीकार की जाती है । दावाकर्तागण द्वारा प्रस्तुत विविध अपील
(प्रतिकर) क्रमांक-2469/2024, जहाँ तक प्रतिकर राशि में वृद्धि का प्रश्न है, निरस्त
की जाती है । दावाकर्तागण ₹40,83,600/-के कु ल प्रतिकर के अधिकारी होंगे ।
फलतः, “प्रश्नाधीन अधिनिर्णय” उपर्युक्त सीमा तक संशोधित किया जाता है तथा उसकी
शेष शर्तें यथावत् रहेंगी ।
15.
निर्णय की प्रति के साथ अधिकरण का अभिलेख शीघ्रतापूर्वक आवश्यक कार्यवाही हेतु
सूचनार्थ व पालनार्थ वापस प्रेषित हो ।
सही/(संजय कु मार जायसवाल)
न्यायाधीश
पोमन
This page is for informational and research purposes only and does not constitute legal advice.
Consult a qualified advocate for advice specific to your situation.
Is your name in this judgment and should it be masked, or is something on this page wrong?
Request a review