Judgments
LegalFirms.in Judgments · legalfirms.in/judgments/sanjay-kumar-vs-ashok-yadav-munna-damodar-yadav-20260820/ · Printed 18 Nov 2026
Civil

Sanjay Kumar vs Ashok Yadav @ Munna Damodar Yadav

Add to a compilation

Keep judgments in folders, mark the paragraphs you rely on, and print a compilation with an index. It comes with the Research and Advocate Pro judgment plans and with a campus licence. Sign in · See the plans

Court
Chhattisgarh High Court
Date
20 August 2026
Case No.
MAC 2395/2024
Result
Disposed
Bench
Justice Shri Justice Sanjay Kumar Jaiswal
Cite this judgment
Citation
Link for your website or blog
Cite the court's own record or the law report in court filings.

Full Judgment Text

Text read from the judgment PDF published on the High Court's eCourts portal, through the Indian High Court Judgments open data set (Dattam Labs, CC BY 4.0). The court's own copy is the authoritative text.

1/9 {MA(C) No. 2395 of 2024} CGHC010435152024 2026:CGHC:37690 अप्रतिवेद्य छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर विविध अपील (प्रतिकर) क्रमांक-2395/2024  संजय कु मार पिता-चन्द्रमा गोंड, आयु-लगभग 33 वर्ष (प्रश्नाधीन आदेश में उम्र-31 वर्ष त्रुटिपूर्ण उल्लेखित), निवासी-ट्रांसपोर्ट, रावा भाठा, पुलिस थाना-खमतराई, तहसील व जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) । -----अपीलार्थी/दावाकर्ता विरूद्घ 1. अशोक यादव उर्फ मुन्ना दामोदर, आयु-लगभग 36 वर्ष, निवासी-ग्राम सुआ, पोस्टटोला लहसुनिया, पुलिस थाना-सदर, जिला-पलामू (झारखण्ड), (दोषी वाहन ट्र क क्रमांक-सी.जी.-15-ए.सी.-3118 का वाहन चालक-पंजीकृ त स्वामी) 2. यूनाईटेड इण्डिया इंश्योरेंस कं पनी लिमिटेड द्वारा शाखा प्रबंधक, शाखा कार्यालय — कृ ष्णा कॉम्प्लेक्स, कचहरी चौक, रायपुर, तहसील व जिला-रायपुर, (छत्तीसगढ़) । (दोषी वाहन ट्र क क्रमांक-सी.जी.-15-ए.सी.-3118 का बीमा कं पनी) -----प्रत्यर्थीगण अपीलार्थी/दावाकर्ता द्वारा : सुश्री स्वेछा शर्मा, अधिवक्ता । प्रत्यर्थी क्रमांक-1 द्वारा : सुश्री आकांक्षा विश्वकर्मा, अधिवक्ता । प्रत्यर्थी क्रमांक-2 द्वारा : श्री अनिल गुलाटी, अधिवक्ता । न्यायमूर्ति श्री संजय कु मार जायसवाल Digitally signed by POMAN DEWANGAN POMAN DEWANGAN Date: 2026.08.22 14:03:07 +0530 2/9 {MA(C) No. 2395 of 2024} !! निर्णय पीठ पर पारित !! 21/08/2026 1. मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 173 के अंतर्गत प्रस्तुत इस अपील में द्वितीय अतिरिक्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, रायपुर, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा दावा प्रकरण क्रमांक-210/2021, “संजय कु मार विरुद्ध अशोक यादव उर्फ मुन्ना दामोदर वगैरह” में दिनांक 07/10/2024 को पारित अधिनिर्णय को चुनौती दी गई है, जिसके द्वारा प्रत्यर्थीगण के विरुद्ध तथा अपीलार्थी/दावाकर्ता के पक्ष में ₹6,86,100/- की प्रतिकर राशि, दावा आवेदन प्रस्तुत किए जाने की तिथि से उसके नियत/वास्तविक भुगतान तक 7% वार्षिक ब्याज सहित अधिनिर्णीत की गई है । उक्त अधिनिर्णय को संक्षेप में “प्रश्नाधीन अधिनिर्णय” से संबोधित किया जा रहा है । 2. प्रकरण के तथ्य, संक्षेप में, इस प्रकार हैं कि दिनांक 16/11/2017 को अपीलार्थी संजय कु मार मोटरसाइकिल चलाते हुए पार्किं ग संख्या-1, ट्रांसपोर्ट नगर, रायपुर से भाड़ा पर्ची लेने जा रहा था । तब पार्किं ग संख्या-2, गोल्डन टॉवर के सामने ट्र क क्रमांक सी.जी.15-ए.सी.-3118 (जिसे आगे संक्षेप में “दोषी वाहन” से संबोधित किया जा रहा है) के चालक अशोक यादव उर्फ मुन्ना दामोदर द्वारा उक्त वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने के फलस्वरूप हुई टक्कर के कारण अपीलार्थी/आहत संजय कु मार को सिर में चोट आई, दांया व बांया पैर, बांये हाथ में अस्थिभंग तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं । उक्त दुर्घटना के संबंध में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक-551/2017 पंजीबद्ध किया गया । 3/9 {MA(C) No. 2395 of 2024} 3. अपीलार्थी/दावाकर्ता संजय कु मार द्वारा मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 166 के अंतर्गत प्रतिकर हेतु दावा आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर उभयपक्ष को सुनवाई का अवसर प्रदान किए जाने के उपरांत विद्वान अधिकरण द्वारा “प्रश्नाधीन अधिनिर्णय” पारित किया गया । जिसकी कण्डिका-36 के अनुसार प्रतिकर राशि निम्नानुसार पारित की गई :क्रमांक विवरण क्षतिपूर्ति राशि आवेदकको कारित स्थाई विकलांगता के आधार पर उसके अर्जन क्षमता में 20 प्रतिशत की कमी होने ₹5,37,600 के आधार पर 16 के गुणांक के प्रयोज्य के साथ शारीरिक व मानसिक पीड़ा के मद में एक मुश्त पोष्टिक आहार, परिचारक, आवागमन के मद में एकमुश्त उपचार व दवाईयों के मद में कु ल राशि ₹1,00,000 ₹30,000 ₹18,488 ₹6,86,088 अधिकरण द्वारा उपर्युक्त मदवार राशि के योग ₹6,86,088/- को पूर्णांकित करते हुए ₹6,86,100/- प्रतिकर अधिनिर्णीत किया गया है । 4. उक्त अधिनिर्णय को चुनौती देते हुए तथा प्रतिकर राशि में वृद्धि की प्रार्थना करते हुए यह अपील प्रस्तुत की गई है । 5. अपीलार्थी/दावाकर्ता की ओर से उपस्थित विद्वान अधिवक्ता ने तर्क प्रस्तुत किया है कि चिकित्सक संतोष चौधरी (अ.सा.-2) द्वारा प्रमाणपत्र प्रदर्श पी-75 जारी करते हुए आहत संजय कु मार की विकलांगता 40% बतायी गई है, किं तु अधिकरण द्वारा मात्र 20% की विकलांगता का आं कलन किया गया है, जबकि आहत संजय कु मार को कई चोटें आई थीं । 4/9 {MA(C) No. 2395 of 2024} वह पेशे से वाहन चालक रहा है तथा उक्त दुर्घटना के कारण अपना कार्य करने में असमर्थ हो गया है । इसी प्रकार, उसकी आय ₹10,000/- आं की गई है, जो कम है । उसे पौष्टिक आहार, परिवहन एवं परिचारक व्यय तथा मानसिक व्यथा एवं शारीरिक पीड़ा के लिए भी अपर्याप्त प्रतिकर दिया गया है । इसके अतिरिक्त, सुख-सुविधाओं की हानि तथा जीवन प्रत्याशा में कमी के मद में कोई राशि अधिनिर्णीत नहीं की गई है तथा भविष्य के उपचार के लिए भी राशि अपर्याप्त है । अतः प्रतिकर राशि में समुचित वृद्धि किए जाने का निवेदन किया गया । 6. प्रत्यर्थीगण के विद्वान अधिवक्तागण ने अपील का विरोध करते हुए तर्क दिया है कि अधिकरण ने अभिलेख पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर प्रतिकर राशि का उचित निर्धारण किया है, उसमें किसी प्रकार के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है । अतः अपील खारिज किए जाने का निवेदन किया गया । 7. उभयपक्ष के तर्क श्रवण किए गए तथा अभिलेख का सूक्ष्मतापूर्वक परिशीलन किया गया । 8. मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण में न्यायालय द्वारा प्रदान किया जाने वाला प्रतिकर उचित होना चाहिए । प्रतिकर की राशि न तो इतनी कम होनी चाहिए कि पीड़ित को हुई वास्तविक क्षति की भरपाई न हो सके और न ही ऐसी होनी चाहिए जिससे उसे अनुचित लाभ प्राप्त हो । अतः उपलब्ध साक्ष्य एवं प्रकरण की समस्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए यह विचार किया जाना है कि “प्रश्नाधीन अधिनिर्णय” में अधिनिर्णीत प्रतिकर राशि न्यायोचित है अथवा उसमें वृद्धि की आवश्यकता है । 9. अभिलेख में किए गए अभिवचन, प्रकरण के तथ्य और प्रस्तुत साक्ष्य के परिशीलन से यह स्पष्ट होता है कि अधिकरण द्वारा आहत संजय कु मार को पेशे से वाहन चालक पाया गया 5/9 {MA(C) No. 2395 of 2024} है । उसका चालन अनुज्ञप्ति प्रदर्श पी-5 के रूप में प्रस्तुत भी किया गया है । दुर्घटना दिनांक 16/11/2017 की है । उसकी आय के संबंध में कोई स्पष्ट एवं दस्तावेजी साक्ष्य भी प्रस्तुत नहीं किया गया है । दुर्घटना की तिथि पर प्रचलित न्यूनतम मजदूरी से कु छ ज्यादी ही उसकी मासिक आय ₹10,000/- निर्धारित की गई है । अतः अधिकरण द्वारा निर्धारित ₹10,000/- प्रतिमाह की आय उचित है । 10. अधिकरण द्वारा उक्त आय में 40% भावी संभावनाएँ जोड़कर प्रतिकर राशि की गणना की गई है । अर्थात् ₹10,000/- की मासिक आय को वार्षिक आय में परिवर्तित करने के पश्चात उसमें 40% भावी संभावनाएँ जोड़ी गईं और तत्पश्चात 20% अर्जन क्षमता की हानि तथा 16 के गुणांक को ध्यान में रखते हुए भविष्य की आय की हानि के मद में ₹5,37,600/- की राशि निर्धारित की गई है । इस प्रकार, भावी संभावनाओं को भी विचार में लिया गया है । 11. जहाँ तक, 40% स्थायी विकलांगता के प्रमाणपत्र के बावजूद मात्र 20% की स्थायी विकलांगता के आधार पर आय की हानि का आं कलन किए जाने का प्रश्न है? इस संदर्भ में स्थायी विकलांगता का प्रमाणपत्र प्रदर्श पी-75 जारी करने वाले चिकित्सक संतोष चौधरी का कथन देखने से यह स्पष्ट होता है कि दुर्घटना रायपुर की है तथा प्रारंभ में आहत संजय कु मार का उपचार भी रायपुर में हुआ है, किं तु चिकित्सक संतोष चौधरी जिला अस्पताल, बलिया, जिला बलिया, उत्तरप्रदेश के ऑर्थोपेडिक्स सर्जन हैं और उन्हीं के द्वारा उक्त प्रमाणपत्र जारी किया गया है । 12. आहत संजय कु मार का कथन रहा है कि उसने उत्तरप्रदेश के गोरखपुर एवं गुजरात के वडोदरा में भी इलाज कराया है । चिकित्सक संतोष चौधरी के कथन से यह स्पष्ट होता है 6/9 {MA(C) No. 2395 of 2024} कि उन्होंने आहत का कोई इलाज स्वयं नहीं किया था । हालांकि चिकित्सक संतोष चौधरी ने यह कहा है कि आहत के बांये पैर के ऑपरेशन के पश्चात उसके पैर में लगे प्लेट में संक्रमण होने तथा हड्डी नहीं जुड़ने के कारण उसे चलने में परेशानी हो रही थी और उसके पैर के बल की क्षमता भी कम हो गई थी, इसलिए उन्होंने 40% की स्थायी विकलांगता का प्रमाणपत्र जारी किया था । किं तु प्रतिपरीक्षण में वह स्वीकार करता है कि आहत के परीक्षण संबंधी कोई भी दस्तावेज लेकर वह उपस्थित नहीं हुआ है । वह यह भी स्वीकार करता है कि प्रमाणपत्र प्रदर्श पी-75 में एक्स-रे फिल्म और मसल पावर चार्टिंग के आधार पर विकलांगता के आं कलन का कोई उल्लेख नहीं है । उसने यह भी स्वीकार किया है कि शरीर के किसी भी अंग की विकलांगता के संबंध में स्पष्ट उल्लेख नहीं है तथा प्रमाणपत्र में कु छ मिसप्रिंट भी है । उसने यह भी स्वीकार किया है कि उसने आहत का ऑपरेशन नहीं किया था और आहत ने प्रमाणपत्र जारी कराने से पूर्व विभिन्न अस्पतालों में अपना उपचार तो कराया था, किं तु उस उपचार के दस्तावेजों का उन्होंने प्रमाणपत्र जारी करते समय कोई परीक्षण नहीं किया था तथा पूर्व की हिस्ट्री का उल्लेख भी प्रदर्श पी-75 में नहीं है । यह भी उल्लेख नहीं है कि आहत को दांये पैर, बांये पैर अथवा पूरे शरीर में क्या विकलांगता थी । उन्होंने स्वतः कहा है कि चलन संबंधी विकलांगता थी । चोट कितनी पुरानी थी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी । 13. इस प्रकार, चिकित्सक के संपूर्ण साक्ष्य तथा अभिलेख में प्रस्तुत उपचार संबंधी चिकित्सकीय साक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए यह न्यायालय पाती है कि आहत की आय अर्जन क्षमता में कमी का आं कलन 20% के रूप में किए जाने में अधिकरण द्वारा कोई ऐसी त्रुटि नहीं की गई है, जिससे इस न्यायालय द्वारा हस्तक्षेप किया जाना आवश्यक हो । अतः विकलांगता के प्रतिशत को बढ़ाए जाने का कोई आधार नहीं पाया जाता । 7/9 {MA(C) No. 2395 of 2024} 14. आहत पक्ष के विद्वान अधिवक्ता का यह तर्क उचित है कि आहत को दुर्घटना में गंभीर चोटें आई थीं तथा उसे उपचार कराना पड़ा । ऐसी स्थिति में उपचार एवं दवाईयों के व्यय, उपचार के दौरान हुई आय की हानि, भविष्य में संभावित उपचार तथा दैनिक कर्म एवं कार्य करने में होने वाली कठिनाइयों के संबंध में प्रतिकर का समुचित निर्धारण किया जाना आवश्यक है । 15. अधिकरण द्वारा उपचार एवं दवाईयों के मद में ₹18,488/- प्रदान किए गए हैं । अभिलेख पर उपलब्ध उपचार संबंधी साक्ष्य को देखते हुए तथा इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि उपचार के दौरान कु छ ऐसे व्यय भी होते हैं जिनकी रसीदें सुरक्षित रख पाना संभव नहीं होता, इस मद में प्रतिकर राशि बढ़ाकर ₹25,000/- किया जाना उचित होगा । 16. इसी प्रकार, उपचार के दौरान निश्चित रूप से आहत कु छ अवधि तक अपना कार्य करने में असमर्थ रहा । उपचार के दौरान होने वाली आय की हानि के मद में अधिकरण द्वारा कोई राशि स्वीकृ त नहीं की गई है । अतः इस मद में ₹40,000/- की राशि स्वीकृ त किया जाना न्यायोचित होगा । 17. भविष्य में होने वाले संभावित उपचार को दृष्टिगत रखते हुए इस मद में ₹40,000/- तथा दैनिक कर्म एवं कार्य करने में होने वाली कठिनाइयों के लिए ₹40,000/- स्वीकृ त किया जाना न्यायोचित होगा । इस प्रकार, अधिकरण द्वारा अधिनिर्णीत प्रतिकर में निम्नानुसार पुनर्निर्धारण किया जाता है :- 8/9 {MA(C) No. 2395 of 2024} प्रतिकर का पुनर्निर्धारण क्र. मद विकलांगता से भविष्य के आय की हानि 2 उपचार एवं दवाईयों का व्यय भविष्य में संभावित उपचार व्यय मानसिक व्यथा, वेदना एवं शारीरिक पीड़ा विशेष आहार, परिवहन एवं परिचारक व्यय उपचार के दौरान आय की हानि भविष्य में दैनिक कार्य एवं होने वाली कठिनाइयाँ कु ल प्रतिकर 18. अधिकरण द्वारा अधिनिर्णीत इस न्यायालय द्वारा प्रतिकर अधिनिर्णीत प्रतिकर ₹5,37,600 ₹5,37,600 ₹18,488 ₹25,000 - ₹40,000 ₹1,00,000 ₹1,00,000 ₹30,000 ₹30,000 - ₹40,000 - ₹40,000 ₹6,86,100 ₹8,12,600 इस प्रकार, अधिकरण द्वारा अधिनिर्णीत ₹6,86,100/- की तुलना में इस न्यायालय द्वारा कु ल ₹8,12,600/- का प्रतिकर निर्धारित किया जाता है । फलतः, दावाकर्ता ₹1,26,500/- की अतिरिक्त प्रतिकर राशि प्राप्त करने का अधिकारी है । 19. परिणामस्वरूप, दावाकर्ता द्वारा प्रस्तुत अपील आं शिक रूप से स्वीकार की जाती है । अधिकरण द्वारा प्रदत्त प्रतिकर के अतिरिक्त ₹1,26,500/- दावाकर्ता प्राप्त करने का अधिकारी है । उक्त अतिरिक्त प्रतिकर राशि पर दावा आवेदन के दिनांक से उसके 9/9 {MA(C) No. 2395 of 2024} वास्तविक भुगतान तक 6% (छः प्रतिशत) वार्षिक की दर से ब्याज देय होगा तथा “प्रश्नाधीन अधिनिर्णय” को उपर्युक्त सीमा तक संशोधित किया जाता है । 20. रजिस्ट्री को निर्देशित किया जाता है कि इस अपील में दावाकर्ता के पक्ष में स्वीकृ त अतिरिक्त प्रतिकर राशि के संबंध में उसे विधिवत् सूचित किया जाए । इस प्रयोजनार्थ , आवश्यक होने पर संबंधित क्षेत्र, जहाँ दावाकर्ता निवास करता है, के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के समन्वय से पैरालीगल स्वयंसेवकों की सहायता प्राप्त की जा सकती है । 21. निर्णय की प्रति के साथ अधिकरण का अभिलेख शीघ्रतापूर्वक आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचनार्थ व पालनार्थ वापस प्रेषित हो । सही/(संजय कु मार जायसवाल) न्यायाधीश पोमन

This page is for informational and research purposes only and does not constitute legal advice. Consult a qualified advocate for advice specific to your situation.

Is your name in this judgment and should it be masked, or is something on this page wrong? Request a review

All CG HC judgments →
LegalFirms.in Directory
Find an advocate for this matter
Dealing with a similar case? Find an advocate who handles this kind of matter on LegalFirms.in.
Find an advocate →