Full Judgment Text
Text read from the judgment PDF published on the High Court's eCourts portal, through the
Indian High Court Judgments open data set (Dattam Labs,
CC BY 4.0).
The court's own copy is the authoritative text.
1/7
{MA(C) No. 1960 of 2023}
CGHC010384782023
2026:CGHC:41073
अप्रतिवेद्य
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर
विविध अपील (प्रतिकर) क्रमांक-1960/2023
शाखा प्रबंधक, द नेशनल इंश्योरेंस कं पनी लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प वर्टिकल, दिल्ली डीओ
एक्स, 803ए, 8वीं मंजिल, टावर-सी, कनेक्टस बिल्डिंग, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के
सामने, भावभूति मार्ग, दूरभाष क्रमांक 011-23215595
(प्रश्नाधीन अधिनिर्णय के वाद-शीर्षक में पता त्रुटिवश “8वीं मंजिल, टावर-सी बिल्डिंग, नई दिल्ली, भावभूति
मार्ग, दिल्ली” अंकित किया गया है)
(दोषी वाहन मोटरसाइकिल क्रमांक-सी.जी.-15-डी.एफ.-6547 का बीमा कं पनी)
-----अपीलार्थी
विरूद्घ
1.
संगीता लकड़ा, पति स्वर्गीय बिरल साय लकड़ा, आयु लगभग 22 वर्ष,
2. भूपेन्द्र लकड़ा, पिता स्वर्गीय बिरल साय, आयु लगभग 6 वर्ष,
3. समीर लकड़ा, पिता स्वर्गीय बिरल साय, आयु लगभग 4 वर्ष,
4. समरिता लकड़ा, पिता स्वर्गीय बिरल साय, आयु लगभग 2 वर्ष,
5. गुलालसाय लकड़ा, पिता स्वर्गीय झरीराम लकड़ा, आयु लगभग 48 वर्ष,
6. रंगो बाई, पति स्वर्गीय श्री गुलालसाय, आयु लगभग 45 वर्ष,
टीप-प्रत्यर्थी क्रमांक-2 से 4 अवयस्क, द्वारा अपनी प्राकृ तिक संरक्षिका एवं माता,
प्रत्यर्थी क्रमांक 1 श्रीमती संगीता लकड़ा,
सभी निवासी-ग्राम लडु वा, पुलिस थाना-राजपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज,
छत्तीसगढ़, वर्तमान पता—खालपारा, गांधीनगर, पुलिस थाना-अम्बिकापुर, जिला
सरगुजा (छत्तीसगढ़)
Digitally
signed by
POMAN
DEWANGAN
POMAN
DEWANGAN Date:
2026.09.23
10:36:12
+0530
------(दावाकर्तागण)
2/7
{MA(C) No. 1960 of 2023}
7. कृ ष्णा तिर्की, पिता कें दा तिर्की, आयु लगभग 35 वर्ष, जाति—उरांव, निवासी ग्राम पहाड़
खडवां झिंगो, थाना एवं तहसील-राजपुर, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ ।
(दोषी वाहन मोटरसाइकिल क्रमांक-सी.जी.-15-डी.एफ.-6547 का पंजीकृ त स्वामी)
8. चैता राम, पिता हल्का राम, आयु लगभग 35 वर्ष, निवासी ग्राम लडु वा, थाना-राजपुर,
जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज, छत्तीसगढ़ ।
(दोषी वाहन मोटरसाइकिल क्रमांक-सी.जी.-15-डी.एफ.-6547 का चालक)
-----प्रत्यर्थीगण
अपीलार्थी बीमा कं पनी द्वारा
: श्री आर.एन. पुस्टी, अधिवक्ता की ओर से श्री
आकाश श्रीवास्तव, अधिवक्ता ।
दावाकर्ता/प्रत्यर्थी क्रमांक-1 से 6 द्वारा
: श्री हरिओम राय, अधिवक्ता ।
प्रत्यर्थी क्रमांक-7 एवं 8 द्वारा
: सूचना तामिल पश्चात कोई उपस्थित नहीं ।
न्यायमूर्ति श्री संजय कु मार जायसवाल
!! निर्णय पीठ पर पारित !!
21/09/2026
1.
मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 173 के अंतर्गत प्रस्तुत इस अपील में मोटर
दुर्घटना दावा अधिकरण, बलरामपुर स्थान रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) द्वारा मोटर दुर्घटना
दावा प्रकरण क्रमांक 04/2019, “संगीता लकड़ा वगैरह विरुद्ध कृ ष्णा तिर्की वगैरह” में
पारित अधिनिर्णय दिनांक 05/09/2023 को चुनौती दी गई है । जिसे आगे संक्षेप में
“प्रश्नाधीन अधिनिर्णय” से संबोधित किया जा रहा है ।
2.
प्रकरण के तथ्य, संक्षेप में, इस प्रकार हैं कि दिनांक 27.08.2018 को बिरलसाय लकड़ा
(मृतक) मोटरसाइकिल में ग्राम लडु वा से राजपुर की ओर जा रहा था । उसी दौरान
3/7
{MA(C) No. 1960 of 2023}
चालक चैताराम द्वारा अन्य मोटरसाइकिल क्रमांक सी.जी.-15-डी.एफ.-6547 (जिसे
आगे संक्षेप में “दोषी वाहन” से संबोधित किया जा रहा है) को तेज गति एवं
लापरवाहीपूर्वक चलाए जाने के कारण उक्त मोटरसाइकिल की ठोकर लगने से बिरलसाय
को गंभीर चोटें आईं, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई । उक्त घटना के संबंध में
आरक्षी के न्द्र राजपुर, जिला बलरामपुर में अपराध क्रमांक 161/2018, धारा 304(क),
भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा विवेचना उपरांत चैताराम
के विरुद्ध अभियोगपत्र प्रस्तुत किया गया ।
3.
मृतक बिरलसाय की उक्त दुर्घटना में मृत्यु के फलस्वरूप उसकी पत्नी, तीन नाबालिग
संतान तथा माता-पिता द्वारा मोटर यान अधिनियम की धारा 166 के अंतर्गत प्रतिकर की
मांग करते हुए दावा आवेदन प्रस्तुत किया गया । अधिकरण द्वारा दावा प्रमाणित पाया गया
तथा बीमा पॉलिसी की शर्तों का उल्लंघन होना नहीं पाया गया । फलतः, अधिकरण द्वारा
₹11,50,000/- की प्रतिकर राशि ब्याज सहित अधिनिर्णीत की गई । उक्त अधिनिर्णय
को अपीलार्थी बीमा कं पनी द्वारा इस अपील में चुनौती दी गई है ।
4.
अपीलार्थी/बीमा कं पनी के विद्वान अधिवक्ता का तर्क है कि “दोषी वाहन“ के चालक
चैताराम के पास मोटरसाइकिल चलाने हेतु वैध चालक अनुज्ञप्ति नहीं थी, बल्कि उसके
पास के वल हल्के मोटर यान एवं मालवाहक यान चलाने की अनुज्ञप्ति थी, जो
मोटरसाइकिल चलाने के लिए वैध अनुज्ञप्ति नहीं मानी जा सकती । अतः चालक के पास
मोटरसाइकिल चलाने हेतु वैध एवं प्रभावी चालक अनुज्ञप्ति के अभाव में बीमा पॉलिसी की
शर्तों का उल्लंघन हुआ है और इस कारण अपीलार्थी/बीमा कं पनी प्रतिकर के भुगतान के
दायित्व से उन्मुक्त होने की अधिकारी है । विद्वान अधिवक्ता का आगे तर्क है कि दुर्घटना दो
4/7
{MA(C) No. 1960 of 2023}
मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर के फलस्वरूप हुई थी तथा दूसरी
मोटरसाइकिल को स्वयं मृतक बिरलसाय द्वारा तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाया जा
रहा था । इसके बावजूद, अधिकरण द्वारा मृतक की ओर से किसी प्रकार की योगदायी
उपेक्षा नहीं मानी गई, जो त्रुटिपूर्ण है । अतः मृतक की योगदायी उपेक्षा निर्धारित करते हुए
अपीलार्थी/बीमा कं पनी को प्रतिकर के दायित्व से उन्मुक्त किया जाना चाहिए । फलतः,
अपील स्वीकार कर अपीलार्थी/बीमा कं पनी के विरुद्ध पारित “प्रश्नाधीन अधिनिर्णय” को
अपास्त किए जाने का निवेदन किया गया है ।
5.
इसके विपरीत, दावाकर्ता/प्रत्यर्थी क्रमांक-1 से 6 के विद्वान अधिवक्ता ने अपील का विरोध
करते हुए तर्क प्रस्तुत किया है कि अधिकरण द्वारा अभिलेख पर उपलब्ध मौखिक एवं
दस्तावेजी साक्ष्य का समुचित मूल्यांकन कर विधिसम्मत निष्कर्ष अभिलिखित किया गया
है । अपीलार्थी बीमा कं पनी का तर्क स्वीकार योग्य नहीं है । अतः अपील खारिज किया
जाए ।
6.
उपस्थित पक्ष के तर्क श्रवण किए गए तथा अभिलेख का सूक्ष्मतापूर्वक परिशीलन किया गया ।
7.
अपीलार्थी/बीमा कं पनी का तर्क यह रहा है कि दोनों मोटरसाइकिलों के मध्य आमने-सामने
की टक्कर हुई थी तथा दूसरी मोटरसाइकिल मृतक बिरलसाय द्वारा चलाई जा रही थी ।
अतः दुर्घटना में मृतक की भी योगदायी उपेक्षा थी, जिसे अधिकरण द्वारा स्वीकार न किया
जाकर त्रुटि की गई है । फलतः, मृतक की योगदायी उपेक्षा निर्धारित किए जाने का निवेदन
किया गया है । उक्त तर्क के संबंध में अभिलेख पर प्रस्तुत अभिवचन एवं साक्ष्य के परिशीलन
से यह स्थिति स्पष्ट होती है कि दावाकर्ता पक्ष की ओर से मृतक की पत्नी संगीता लकड़ा का
परीक्षण कराया गया है, जबकि “दोषी वाहन“ के चालक, स्वामी अथवा बीमाकर्ता की ओर से
5/7
{MA(C) No. 1960 of 2023}
कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है । यद्यपि मृतक की पत्नी संगीता लकड़ा घटना की
प्रत्यक्षदर्शी साक्षी नहीं है, तथापि उसके द्वारा अपने पक्ष समर्थन में प्रस्तुत किए गए पुलिस
चालानी दस्तावेजों में प्रथम सूचना पत्र प्रदर्श पी-1 से स्पष्ट होता है कि दुर्घटना के संबंध में
“दोषी वाहन“ के चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था तथा प्रदर्श पी-2 से यह
भी प्रमाणित होता है कि उक्त दुर्घटना के संबंध में “दोषी वाहन“ के चालक चैताराम के विरुद्ध
अभियोगपत्र प्रस्तुत किया गया था ।
8.
माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा न्यायदृष्टांत Mangla Ram v. Oriental Insurance
Co. Ltd., (2018) 5 SCC 656 में प्रतिपादित किया है कि पुलिस अभिलेख, विशेषकर
प्रथम सूचना पत्र एवं अभियोगपत्र, दुर्घटना तथा उसमें चालक की संलिप्तता के संबंध में
प्रथमदृष्टया साक्ष्य का आधार बन सकते हैं । ऐसे अभिलेख प्रस्तुत किए जाने पर उनके
प्रभाव को निष्प्रभावी करने का दायित्व उस पक्ष पर आ जाता है जो वाहन की संलिप्तता
अथवा चालक की लापरवाही से इंकार करता है ।
9.
माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा न्यायदृष्टांत Geeta Dubey v. United India
Insurance Co. Ltd., 2024 SCC OnLine SC 3779 में प्रतिपादित किया है कि मोटर
दुर्घटना दावा प्रकरण में, आपराधिक मामलों में लागू “युक्तियुक्त संदेह से परे” प्रमाण के
कठोर मानदंड को लागू नहीं किया जा सकता, बल्कि दावे का परीक्षण “संभावनाओं की
प्रबलता” के आधार पर किया जाना चाहिए ।
10.
माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा न्यायदृष्टांत Meera Bai & Ors. v. ICICI Lombard
General Insurance Company Ltd. & Anr., 2025 SCC OnLine SC 992 में
यह प्रतिपादित किया है कि के वल प्रत्यक्षदर्शी साक्षी का अभाव, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के
6/7
{MA(C) No. 1960 of 2023}
दावे को निरस्त करने का एकमात्र आधार नहीं बनाया जा सकता, यदि दुर्घटना एवं
लापरवाही का युक्तिसंगत निष्कर्ष प्रथम सूचना पत्र, अभियोगपत्र एवं अन्य आधिकारिक
अभिलेखों से निकाला जा सकता हो ।
11.
उपरोक्त न्यायदृष्टांतों में प्रतिपादित विधि-सिद्धांत के आलोक में विचार करने पर यह स्पष्ट
होता है कि प्रतिकर संबंधी कार्यवाही में तथ्य के निर्धारण हेतु आपराधिक प्रकरण में
अपेक्षित “संदेह से परे प्रमाण” की कठोर कसौटी लागू नहीं होती, बल्कि उपलब्ध साक्ष्य के
आधार पर “प्रबल संभावनाओं” की कसौटी पर निष्कर्ष निकाला जाना अपेक्षित है ।
वर्तमान प्रकरण में यद्यपि घटना के किसी प्रत्यक्षदर्शी साक्षी का परीक्षण नहीं कराया गया है,
तथापि अभिलेख से यह स्पष्ट है कि “दोषी वाहन“ के चालक की तेज गति एवं
लापरवाहीपूर्ण वाहन चालन के संबंध में पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया
गया तथा विवेचना उपरांत उसके विरुद्ध अभियोगपत्र प्रस्तुत किया गया । दूसरी ओर,
मृतक की ओर से दुर्घटना में किसी प्रकार की योगदायी उपेक्षा रही हो, इस तथ्य को
स्थापित करने हेतु “दोषी वाहन“ के चालक, स्वामी अथवा बीमाकर्ता की ओर से न तो
कोई मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत किया गया है और न ही ऐसा कोई अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत
किया गया है, जिससे मृतक की योगदायी उपेक्षा प्रमाणित हो सके । अतः मृतक की
योगदायी उपेक्षा के संबंध में अभिलेख पर कोई विश्वसनीय साक्ष्य उपलब्ध नहीं है । ऐसी
स्थिति में, अपीलार्थी/बीमा कं पनी के विद्वान अधिवक्ता का यह तर्क कि दुर्घटना में मृतक
की भी योगदायी उपेक्षा थी, स्वीकार योग्य नहीं पाया जाता है ।
12.
जहां तक, बीमा पॉलिसी के उल्लंघन में वाहन चलाये जाने का प्रश्न है? वर्तमान प्रकरण में
यह तथ्य अविवादित रहा है कि अपीलार्थी/बीमा कं पनी दुर्घटना की तिथि को “दोषी वाहन“
7/7
{MA(C) No. 1960 of 2023}
की बीमाकर्ता थी । बीमा पॉलिसी की शर्तों के उल्लंघन का भार उस पक्ष पर होता है, जो ऐसे
उल्लंघन का अभिवचन करता है । यद्यपि अपीलार्थी/बीमा कं पनी द्वारा चालक के पास वैध
अनुज्ञप्ति न होने संबंधी बीमा पॉलिसी की शर्तों के उल्लंघन का अभिवचन किया गया है, तथापि
उक्त अभिवचन के समर्थन में अधिरोपित साक्ष्य के भार का निर्वहन करने हेतु कोई भी साक्ष्य
प्रस्तुत नहीं किया गया है । ऐसी स्थिति में, साक्ष्य के अभाव में अधिकरण द्वारा बीमा
पॉलिसी की शर्तों का उल्लंघन प्रमाणित नहीं पाए जाने का निष्कर्ष अभिलेख पर उपलब्ध
सामग्री के अनुरूप है ।
उक्त निष्कर्ष में कोई त्रुटि परिलक्षित नहीं होती, जिससे उसमें
हस्तक्षेप किया जाना आवश्यक हो ।
फलतः, अपीलार्थी/बीमा कं पनी का यह तर्क भी
स्वीकार योग्य नहीं पाया जाता है ।
13.
उपरोक्त विवेचना के आधार पर यह न्यायालय पाती है कि अपीलार्थी-बीमा कं पनी का तर्क
स्वीकार किए जाने योग्य नहीं है ।
अधिकरण द्वारा पारित “प्रश्नाधीन अधिनिर्णय”
अभिलेख पर उपलब्ध मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य के अनुरूप होने से उसमें किसी
हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं पायी जाती । फलस्वरूप, अपील स्वीकार योग्य नहीं होने
से खारिज की जाती है ।
14.
निर्णय की प्रति के साथ अधिकरण का अभिलेख शीघ्रतापूर्वक आवश्यक कार्यवाही हेतु
सूचनार्थ व पालनार्थ वापस प्रेषित हो ।
सही/(संजय कु मार जायसवाल)
न्यायाधीश
पोमन
This page is for informational and research purposes only and does not constitute legal advice.
Consult a qualified advocate for advice specific to your situation.
Is your name in this judgment and should it be masked, or is something on this page wrong?
Request a review