Full Judgment Text
Text read from the judgment PDF published on the High Court's eCourts portal, through the
Indian High Court Judgments open data set (Dattam Labs,
CC BY 4.0).
The court's own copy is the authoritative text.
1 / 11
(Cr. M. P. No.-2997 of 2025)
2026:CGHC:16847
प्रतिवेद्य
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर
दाण्डिक प्रकीर्ण याचिका क्रमांक-2997/2025
1.
XYZ
-----याचिकाकर्ता/पीड़िता
विरूद्घ
1.
छत्तीसगढ़ राज्य, द्वारा थाना प्रभारी, पुलिस थाना-कोतवाली, सारंगढ़, जिला-सारगंढ़बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़ (राज्य)
2. पुरूषोत्तम उर्फ
पूतन पिता-बसंतलाल चौहान, उम्र-लगभग 28 वर्ष, निवासी-ग्राम
सारंगढ़, जिला-सारगंढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़ (अभियुक्त)
-----उत्तरवादीगण
याचिकाकर्ता/पीड़िता द्वारा
: श्री विक्रम प्रताप, अधिवक्ता ।
राज्य/उत्तरवादी क्रमांक-1 द्वारा
: श्री सुमित सिंह, उप महाधिवक्ता ।
अभियुक्त/उत्तरवादी क्रमांक-2 द्वारा
: सुश्री हरनीत कौर खनुजा, अधिवक्ता ।
न्यायमूर्ति श्री संजय कु मार जायसवाल
!! आदेश पीठ पर पारित !!
13/04/2026
1.
Digitally
signed by
POMAN
DEWANGAN
POMAN
DEWANGAN Date:
2026.04.16
10:50:32
+0530
उभयपक्ष की सहमति से अंतिम तर्क सुने गए ।
2 / 11
(Cr. M. P. No.-2997 of 2025)
2.
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 528 के तहत प्रस्तुत इस याचिका में,
विचारण न्यायालय-अपर सत्र न्यायाधीश, एफ.टी.एस.सी. (लैंगिक अपराधों से बालकों का
संरक्षण अधिनियम, 2012 जिसे आगे “विशेष अधिनियम” कहा गया है), सारंगढ़,
छत्तीसगढ़ द्वारा विशेष आपराधिक प्रकरण (विशेष अधिनियम) क्रमांक-52/2024
"छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्घ पुरूषोत्तम उर्फ
पूतन" में
03/07/2025 को चुनौती दी गई है, जिसके
पारित आदेश दिनांक-
तहत विचारण न्यायालय द्वारा
याचिकाकर्ता/पीड़िता की ओर से दिनांक 22/04/2025 को प्रस्तुत, दण्ड प्रक्रिया
संहिता की धारा 311 के अंतर्गत स्वयं का पुनः परीक्षण कराए जाने संबंधी आवेदन को
खारिज कर दिया गया है, जिसे आगे संक्षेप में "प्रश्नाधीन आदेश" से संबोधित किया जा
रहा है ।
3.
अभियोजन मामला इस प्रकार है कि अभियुक्त पुरूषोत्तम उर्फ पूतन के विरूद्घ विचारण
न्यायालय के समक्ष भारतीय दण्ड संहिता की धाराएँ 363, 366, 376(2-n), 506
तथा विशेष अधिनियम की धारा 5(L)/6 के अंतर्गत विचारण लंबित है । याचिकाकर्ता/
पीड़िता का मुख्य परीक्षण दिनांक 17/09/2024 को अभिलेखित किया जा चुका है ।
पीड़िता द्वारा दिनांक 22/04/2025 को, अर्थात् लगभग 07 माह पश्चात, दण्ड प्रक्रिया
संहिता की धारा 311 के अंतर्गत एक आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें यह उल्लेख किया
गया कि उसका पूर्व में दिया गया कथन उसके माता-पिता एवं वरिष्ठजनों के प्रभाव में दिया
गया
था । वर्तमान में वह स्वतंत्र रूप से अपना साक्ष्य कथन करना चाहती है, अतः उसे
पुनः परीक्षण का अवसर प्रदान किया जाए, जिससे न्याय के हितों की पूर्ति हो सके ।
4.
याचिकाकर्ता/पीड़िता के विद्वान अधिवक्ता का तर्क है कि न्यायालय का प्रमुख उद्देश्य सत्य
का अन्वेषण करना है । दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 311 के अंतर्गत न्यायालय को
3 / 11
(Cr. M. P. No.-2997 of 2025)
व्यापक अधिकार प्राप्त हैं कि वह न्यायोचित निर्णय के लिए आवश्यक साक्ष्य को पुनः
अभिलेखित कर सके । विद्वान अधिवक्ता द्वारा अपने तर्क के समर्थन में Manju Devi v.
State of Rajasthan, AIR 2019 SC 1976 तथा Natasha Singh v. CBI
(State), 2013 SCW 3554 के न्यायदृष्टांतों का हवाला दिया गया है, जिनमें यह
प्रतिपादित किया गया है कि न्याय के हित में आवश्यक होने पर साक्षी को पुनः परीक्षण हेतु
बुलाया जा सकता है ।
5.
राज्य/उत्तरवादी क्रमांक–1 के विद्वान अधिवक्ता द्वारा यह तर्क प्रस्तुत किया गया है कि
पीड़िता को अपने न्यायालयीन कथन को बार-बार परिवर्तित करने की अनुमति प्रदान किए
जाने से न्याय के हितों पर प्रतिकू ल प्रभाव पड़ेगा । यह भी तर्क दिया गया है कि पीड़िता
का कथन पूर्व में न्यायालय के समक्ष स्वतंत्र रूप से अभिलेखित किया जा चुका है ।
वर्तमान में पीड़िता अभियुक्त के साथ निवासरत है तथा उसी के प्रभाव में आकर अपने पूर्व
कथन को परिवर्तित करना चाहती है । ऐसी स्थिति में उसे पुनः परीक्षण की अनुमति प्रदान
करना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा तथा उसे असत्य कथन करने का अवसर प्राप्त
होगा, जिससे न्याय की हानि होने की संभावना है । इससे न के वल न्यायालयीन कार्यवाही
की गंभीरता एवं विश्वसनीयता प्रभावित होगी, बल्कि समाज में भी प्रतिकू ल संदेश जाएगा ।
विद्वान अधिवक्ता द्वारा अपने तर्क के समर्थन में Ratan Lal v. Prahlad Jat, (2017)
9 SCC 340 के न्यायदृष्टांत का हवाला दिया गया है ।
6.
धारा-311 दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के प्रावधान निम्नवत हैः“311.
आवश्यक साक्षी को समन करने या उपस्थित व्यक्ति की परीक्षा
करने की शक्ति- कोई न्यायालय इस संहिता के अधीन किसी
4 / 11
(Cr. M. P. No.-2997 of 2025)
जाँच, विचारण या अन्य कार्यवाही के किसी प्रक्रम में किसी व्यक्ति
को साक्षी के तौर पर समन कर सकता है या किसी ऐसे व्यक्ति की,
जो हाजिर हो, यद्यपि वह साक्षी के रूप में समन न किया गया हो,
परीक्षा कर सकता है, किसी व्यक्ति को, जिसकी पहले परीक्षा की
जा चुकी है पुनः बुला सकता है और उसकी पुनः परीक्षा कर सकता
है; और यदि न्यायालय को मामले के न्यायसंगत विनिश्चिय के लिए
किसी ऐसे व्यक्ति का साक्ष्य आवश्यक प्रतीत होता है तो वह ऐसे
व्यक्ति को समन करेगा और उसकी परीक्षा करेगा या उसे पुनः
बुलाएगा और उसकी पुनः परीक्षा करेगा ।"
7.
लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा-33(5) का प्रावधान
निम्नानुसार है—
“33(5) विशेष न्यायालय यह सुनिश्चित करेगा कि बालक को न्यायालय में
परीक्षण के लिये बार-बार नहीं बुलाया जाएगा ।"
8.
यह स्पष्ट है कि न्यायालय द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 311 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों
का प्रयोग अत्यंत सावधानी एवं विवेकपूर्ण ढंग से किया जाना आवश्यक है । साथ ही,
विशेष अधिनियम की धारा 33(5) के अनुसार पीड़िता को अनावश्यक रूप से बार-बार
साक्ष्य हेतु आहूत नहीं किया जाना चाहिए । विचाराधीन प्रकरण में यह उल्लेखनीय है कि
पीड़िता द्वारा स्वयं, अपने न्यायालयीन कथन अभिलेखित होने के लगभग 07 माह पश्चात,
पुनः परीक्षण कराए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है । आवेदन में यह भी इंगित है कि
वर्तमान में वह, अपीलार्थी/अभियुक्त के साथ निवासरत है । ऐसी स्थिति में यह विचारणीय
है कि क्या पीड़िता का पूर्व कथन वास्तव में उसके माता-पिता के प्रभाव में दिया गया था
अथवा यदि उसे पुनः परीक्षण हेतु अवसर प्रदान किया जाता है, तो क्या वह अभियुक्त के
5 / 11
(Cr. M. P. No.-2997 of 2025)
प्रभाव में आकर अपना कथन परिवर्तित करेगी ।
अतः इन समस्त परिस्थितियों का
मूल्यांकन किया जाना आवश्यक है ।
9.
याचिकाकर्ता/पीड़िता पक्ष द्वारा प्रस्तुत न्यायदृष्टांत में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने इस
विषय में Manju Devi (पूर्वोक्त) के मामले में कण्डिका-15 में निम्नलिखित अवधारणा
व्यक्त किया है"15.
The scope and object of the provision is to enable the
court to determine the truth and to render a just
decision after discovering all relevant facts and
obtaining proper proof of such facts, to arrive at a just
decision of the case. Power must be exercised
judiciously and not capriciously or arbitrarily, as any
improper or capricious exercise of such power may lead
to undesirable results. An application under Section
311 CrPC must not be allowed only to fill up a lacuna
in the case of the prosecution, or of the defence, or to
the disadvantage of the accused, or to cause serious
prejudice to the defence of the accused, or to give an
unfair advantage to the opposite party. Further, the
additional evidence must not be received as a disguise
for retrial, or to change the nature of the case against
either of the parties. Such a power must be exercised,
provided that the evidence that is likely to be tendered
by a witness, is germane to the issue involved. An
opportunity of rebuttal however, must be given to the
other party. The power conferred under Section 311
CrPC must therefore, be invoked by the court only in
order to meet the ends of justice, for strong and valid
reasons, and the same must be exercised with great
caution and circumspection. The very use of words
such as "any Court", "at any stage", or "or any enquiry,
trial or other proceedings", "any person" and "any such
person" clearly spells out that the provisions of this
section have been expressed in the widest possible
terms, and do not limit the discretion of the Court in
any way. There is thus no escape if the fresh evidence
6 / 11
(Cr. M. P. No.-2997 of 2025)
to be obtained is essential to the just decision of the
case. The determinative factor should therefore be,
whether the summoning/recalling of the said witness is
in fact, essential to the just decision of the case."
10.
माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने Natasha Singh (पूर्वोक्त) प्रकरण में कण्डिका-9 में
निम्नलिखित प्रतिपादित किया है—
"9.
11.
Fair trial is the main object of criminal procedure, and
it is the duty of the court to ensure that such fairness is
not hampered or threatened in any manner. Fair trial
entails the interests of the accused, the victim and of
the society, and therefore, fair trial includes the grant
of fair and proper opportunities to the person
concerned, and the same must be ensured as this is a
constitutional, as well as a human right."
दूसरी ओर, राज्य/उत्तरवादी क्रमांक–1 द्वारा अपने पक्ष समर्थन में माननीय सर्वोच्च
न्यायालय के न्यायदृष्टांत Ratan Lal (पूर्वोक्त) का हवाला दिया है जिसमें निम्नानुसार
प्रतिपादित किया गया है—
“16. That brings us to the next question as to whether the
High Court was justified in setting aside the order of
the Sessions Judge and allowing the application filed
by PWs 4 and 5 for their re-examination. For ready
reference Section 311 CrPC is as under:
“311. Power to summon material witness, or
examine person present.—Any court may,
at any stage of any inquiry, trial or other
proceeding under this Code, summon any
person as a witness, or examine any person
in attendance, though not summoned as a
witness, or recall and re-examine any
person already examined; and the court
shall summon and examine or recall and
re-examine any such person if his evidence
appears to it to be essential to the just
decision of the case.”
7 / 11
(Cr. M. P. No.-2997 of 2025)
17.
In order to enable the court to find out the truth and
render a just decision, the salutary provisions of
Section 311 are enacted whereunder any court by
exercising its discretionary authority at any stage of
inquiry, trial or other proceeding can summon any
person as witness or examine any person in attendance
though not summoned as a witness or recall or reexamine any person already examined who are
expected to be able to throw light upon the matter in
dispute. The object of the provision as a whole is to do
justice not only from the point of view of the accused
and the prosecution but also from the point of view of
an orderly society. This power is to be exercised only
for strong and valid reasons and it should be exercised
with caution and circumspection. Recall is not a matter
of course and the discretion given to the court has to be
exercised judicially to prevent failure of justice.
Therefore, the reasons for exercising this power should
be spelt out in the order.
18.
In Vijay Kumar v. State of U.P. [Vijay Kumar v. State of
U.P., (2011) 8 SCC 136, this Court while explaining
scope and ambit of Section 311 has held as under:“17. Though Section 311 confers vast discretion
upon the court and is expressed in the
widest possible terms, the discretionary
power under the said section can be
invoked only for the ends of justice.
Discretionary power should be exercised
consistently with the provisions of [CrPC]
and the principles of criminal law. The
discretionary power conferred under
Section 311 has to be exercised judicially
for reasons stated by the court and not
arbitrarily or capriciously.”
8 / 11
(Cr. M. P. No.-2997 of 2025)
19.
In Zahira Habibullah Sheikh (5) v. State of Gujarat, this
Court has considered the concept underlining under
Section 311 as under:“27. The object underlying Section 311 of the
Code is that there may not be failure of
justice on account of mistake of either party
in bringing the valuable evidence on record
or leaving ambiguity in the statements of
the witnesses examined from either side.
The determinative factor is whether it is
essential to the just decision of the case.
The section is not limited only for the
benefit of the accused, and it will not be an
improper exercise of the powers of the
court to summon a witness under the
section merely because the evidence
supports the case of the prosecution and
not that of the accused. The section is a
general section which applies to all
proceedings, enquiries and trials under the
Code and empowers the Magistrate to issue
summons to any witness at any stage of
such proceedings, trial or enquiry. In
Section 311 the significant expression that
occurs is “at any stage of any inquiry or
trial or other proceeding under this Code”.
It is, however, to be borne in mind that
whereas the section confers a very wide
power on the court on summoning
witnesses, the discretion conferred is to be
exercised judiciously, as the wider the
power the greater is the necessity for
application of judicial mind.”
20.
In State (NCT of Delhi) v. Shiv Kumar Yadav, (2016) 2
SCC 402, it was held thus:“… Certainly, recall could be permitted if
essential for the just decision, but not on
such consideration as has been adopted in
9 / 11
(Cr. M. P. No.-2997 of 2025)
the present case. Mere observation that
recall was necessary “for ensuring fair trial”
is not enough unless there are tangible
reasons to show how the fair trial suffered
without recall. Recall is not a matter of
course and the discretion given to the court
has to be exercised judiciously to prevent
failure of justice and not arbitrarily. While
the party is even permitted to correct its
bona fide error and may be entitled to
further opportunity even when such
opportunity may be sought without any
fault on the part of the opposite party, plea
for recall for advancing justice has to be
bona fide and has to be balanced carefully
with the other relevant considerations
including uncalled for hardship to the
witnesses and uncalled for delay in the
trial. Having regard to these considerations,
there is no ground to justify the recall of
witnesses already examined.”
21.
The delay in filing the application is one of the
important factors which has to be explained in the
application. In Umar Mohammad v. State of Rajasthan
[Umar Mohammad v. State of Rajasthan, (2007) 14
SCC 711, this Court has held as under:“38. Before parting, however, we may notice
that a contention has been raised by the
learned counsel for the appellant that PW 1
who was examined in Court on 5-7-1994
purported to have filed an application on 15-1995 stating that five accused persons
named therein were innocent. An
application filed by him purported to be
under Section 311 of the Code of Criminal
Procedure was rejected by the learned trial
Judge by order dated 13-5-1995. A revision
petition was filed thereagainst and the
High Court also rejected the said
10 / 11
(Cr. M. P. No.-2997 of 2025)
contention. It is not a case where stricto
sensu the provisions of Section 311 of the
Code of Criminal Procedure could have
been invoked. The very fact that such an
application was got filed by PW 1 nine
months after his deposition is itself a
pointer to the fact that he had been won
over. It is absurd to contend that he, after a
period of four years and that too after his
examination-in-chief and cross-examination
was complete, would file an application on
his own will and volition. The said
application
was,
therefore,
rightly
dismissed.”
12.
उपरोक्त न्यायदृष्टांतों के आलोक में, विचाराधीन प्रकरण के तथ्यों पर विचार करने से यह
परिलक्षित होता है कि याचिकाकर्ता/पीड़िता द्वारा अपने न्यायालयीन कथन अभिलेखित
होने के लगभग 07 माह पश्चात दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 311 के अंतर्गत स्वयं के
पुनः परीक्षण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है । उसके प्रतिपरीक्षण का पर्याप्त अवसर दिया
गया था । साथ ही, यह भी स्पष्ट है कि वर्तमान में वह अभियुक्त के साथ निवासरत है ।
ऐसी परिस्थितियों में यह सुनिश्चित करना अत्यंत कठिन है कि पीड़िता किस समय किसके
प्रभाव में रही है । आवेदन की प्रकृ ति से यह स्पष्ट होता है कि याचिकाकर्ता/पीड़िता अपने
पूर्व न्यायालयीन कथन में परिवर्तन करना चाहती है । ऐसी स्थिति में यदि पीड़िता को पुनः
परीक्षण का अवसर प्रदान किया जाता है, तो न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान अभिलेखित
साक्ष्य की विश्वसनीयता पर प्रतिकू ल प्रभाव पड़ेगा । इससे न के वल विचारण प्रक्रिया में
अनिश्चितता एवं अविश्वास की स्थिति उत्पन्न होगी, बल्कि साक्षियों को बार-बार अपने
कथन में परिवर्तन करने का अवसर प्राप्त होगा, जो न्यायिक प्रक्रिया के लिए घातक सिद्ध
होगा । साथ ही, समाज में भी न्यायिक प्रक्रिया के प्रति प्रतिकू ल संदेश जाएगा । अतः
11 / 11
(Cr. M. P. No.-2997 of 2025)
उपर्युक्त समस्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए, विचाराधीन प्रकरण में पीड़िता को पुनः
परीक्षण हेतु अनुमति प्रदान किया जाना न्यायोचित प्रतीत नहीं होता ।
13.
इस प्रकार, अभिलेख में उपलब्ध समस्त तथ्य एवं परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए,
विचारण न्यायालय द्वारा पारित "प्रश्नाधीन आदेश" में कोई अवैधता अथवा अशुद्घता
परिलक्षित नहीं होती है । अतः उसमें हस्तक्षेप किए जाने की आवश्यकता नहीं पाई जाती ।
अतः यह याचिका खारिज की जाती है ।
14.
रजिस्ट्री को निर्देशित किया जाता है कि इस आदेश की प्रति यथाशीघ्र विचारण न्यायालय
को सूचनार्थ प्रेषित किया जाए ।
15.
उपरोक्तानुसार, इस दाण्डिक प्रकीर्ण याचिका का निराकरण किया जाता है ।
सही/(संजय कु मार जायसवाल)
न्यायाधीश
पोमन
This page is for informational and research purposes only and does not constitute legal advice.
Consult a qualified advocate for advice specific to your situation.
Is your name in this judgment and should it be masked, or is something on this page wrong?
Request a review