Full Judgment Text
Text read from the judgment PDF published on the High Court's eCourts portal, through the
Indian High Court Judgments open data set (Dattam Labs,
CC BY 4.0).
The court's own copy is the authoritative text.
1/8
{MA(C) No. 1590 of 2015}
CGHC010237272015
2026:CGHC:29415
अप्रतिवेद्य
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर
विविध अपील (प्रतिकर) क्रमांक-1590/2015
1.
द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कं पनी लिमिटेड, द्वारा संभागीय प्रबंधक, संभागीय कार्यालयचौहान एस्टेट, प्रथम तल, सुपेला, जी.ई. रोड, भिलाई, जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़) ।
(दोषी वाहन ट्र क क्रमांक-सी.जी.-09-बी.-0414 का बीमा कं पनी)
-----अपीलार्थी
विरूद्घ
1.
शशि चंद्रवंशी बेवा-गिरजेश चंद्रवंशी, आयु-लगभग 29 वर्ष, पेशा-गृहणी,
2. श्रेया चंद्रवंशी पिता-गिरजेश चंद्रवंशी, आयु-लगभग 06 वर्ष,
3. समर चंद्रवंशी पिता-गिरजेश चंद्रवंशी, आयु-लगभग 03 माह
प्रत्यर्थी क्रमांक-2 एवं 3 नाबालिग पालक संरक्षक शशि चंद्रवंशी बेवा-गिरजेश चंद्रवंशी
(प्रत्यर्थी क्रमांक-1),
4. लालाराम चंद्रवंशी पिता-जगदीश चंद्रवंशी, आयु-लगभग 62 वर्ष,
उपरोक्त सभी निवासी-ग्राम धरमपुरा, पुलिस थाना-पिपरिया, तहसील-कवर्धा,
जिला-कबीरधाम, छत्तीसगढ़ । (-----दावाकर्तागण)
5. बाबूलाल शर्मा पिता-सुखदेव शर्मा, आयु-लगभग 35 वर्ष, पेशा-वाहन चालक, निवासीग्राम बिरकोना, थाना-पिपरिया, तहसील-कवर्धा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) ।
(दोषी वाहन ट्र क क्रमांक-सी.जी.-09-बी.-0414 का वाहन चालक)
6. द्वारका चंद्रवंशी पिता-एस. चंद्रवंशी, निवासी-गायत्री मंदिर के पास कवर्धा, जिला-कबीर
धाम (छत्तीसगढ़) ।
(दोषी वाहन ट्र क क्रमांक-सी.जी.-09-बी.-0414 का पंजीकृ त स्वामी)
-----प्रत्यर्थीगण
Digitally
signed by
POMAN
DEWANGAN
POMAN
DEWANGAN Date:
2026.07.14
13:02:42
+0530
2/8
{MA(C) No. 1590 of 2015}
अपीलार्थी बीमा कं पनी द्वारा
: श्री दशरथ गुप्ता, अधिवक्ता ।
दावाकर्ता/प्रत्यर्थी क्रमांक-1 से 4 द्वारा
: श्री वैभव ए. गोवर्धन, अधिवक्ता ।
प्रत्यर्थी क्रमांक-5 एवं 6 द्वारा
: कोई उपस्थित नहीं ।
न्यायमूर्ति श्री संजय कु मार जायसवाल
!! निर्णय पीठ पर पारित !!
13/07/2026
1.
मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 173 के अंतर्गत प्रस्तुत इस अपील में मोटर
दुर्घटना दावा अधिकरण, कबीरधाम (कवर्धा), छत्तीसगढ़ द्वारा मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण
क्रमांक-128/2014, “शशि चंद्रवंशी वगैरह विरुद्ध बाबूलाल शर्मा वगैरह” में पारित
अधिनिर्णय दिनांक 03/09/2015 को चुनौती दी गई है । जिसके तहत अपीलार्थी बीमा
कं पनी के विरूद्घ तथा दावाकर्ता/प्रत्यर्थी क्रमांक-1 से 4 के पक्ष में 31,62,112/-रूपये
का अधिनिर्णय मय ब्याज के पारित किया गया, जिसे आगे संक्षेप में “प्रश्नाधीन
अधिनिर्णय” से संबोधित किया जा रहा है ।
2.
प्रकरण के तथ्य, संक्षेप में, इस प्रकार हैं कि दिनांक 24/04/2014 को गिरजेश चंद्रवंशी
(मृतक) कवर्धा से रात्रि लगभग 09:30 बजे मोटरसाइकिल में अपने ग्राम धरमपुरा जा रहा
था । जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-12(क) पर रानीसागर के आगे सड़क किनारे अपनी
मोटरसाइकिल खड़ी कर उसका संके तक चालू करके मोबाइल फोन पर बात कर रहा था,
उसी समय विपरीत दिशा से ट्र क क्रमांक सी.जी.-09-बी.-0414 (जिसे आगे संक्षेप में
"दोषी वाहन" से संबोधित किया जा रहा है) का चालक बाबूलाल शर्मा उक्त वाहन को तेज
एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए आया जिसकी ठोकर लगने से गिरजेश चंद्रवंशी को गंभीर
उपहति कारित हुई, जिससे वह घटनास्थल पर ही अचेत होकर गिर गया । उपस्थित
3/8
{MA(C) No. 1590 of 2015}
व्यक्तियों द्वारा तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय,
कवर्धा ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई । थाना-कवर्धा में मर्ग
क्रमांक-31/2014 कायम कर मर्ग जाँच की गई । मर्ग जाँच उपरांत पुलिस द्वारा अपराध
क्रमांक-112/2014 पंजीबद्ध कर "दोषी वाहन" के चालक बाबूलाल शर्मा के विरुद्ध अंतिम
प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया ।
3.
दावाकर्तागण/प्रत्यर्थी क्रमांक-1 से 4 द्वारा मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 166
के अंतर्गत प्रस्तुत दावा आवेदन पर अधिकरण ने उभयपक्ष को सुनने के उपरांत "प्रश्नाधीन
अधिनिर्णय" पारित किया । उक्त अधिनिर्णय में अधिकरण ने यह अभिलिखित किया कि
"दोषी वाहन" का चालक बाबूराम शर्मा तथा उसका पंजीकृ त स्वामी द्वारका चंद्रवंशी है ।
साथ ही, यह भी पाया कि दुर्घटना की तिथि को "दोषी वाहन" अपीलार्थी बीमा कं पनी से
विधिवत् बीमित था । फलस्वरूप, अधिकरण ने निर्धारित प्रतिकर राशि के भुगतान का
दायित्व अपीलार्थी बीमा कं पनी पर अधिरोपित किया ।
उक्त अधिनिर्णय एवं उससे
आरोपित दायित्व को इस अपील में अपीलार्थी बीमा कं पनी द्वारा चुनौती दी गई है ।
4.
अपीलार्थी बीमा कं पनी के विद्वान अधिवक्ता का तर्क है कि दुर्घटना दिनांक-24/04/
2014 को घटित हुई थी, किं तु मर्ग सूचना में किसी भी वाहन का उल्लेख नहीं किया गया
है । इसके अतिरिक्त, घटना के लगभग 11 दिवस पश्चात् दिनांक 05/05/2014 को दर्ज
प्रथम सूचना पत्र में भी दुर्घटना अज्ञात वाहन द्वारा कारित होना अंकित है । उनका यह भी
तर्क है कि मृतक गिरजेश चंद्रवंशी, "दोषी वाहन" के पंजीकृ त स्वामी द्वारका चंद्रवंशी का
रिश्ते में भतीजा था, जिसके कारण प्रतिकर प्राप्त करने के उद्देश्य से "दोषी वाहन" को
मिथ्या रूप से दुर्घटना में संलिप्त दर्शाया गया है । इस तथ्य के समर्थन में यह भी इंगित
किया गया कि उक्त वाहन को घटना के लगभग एक माह पश्चात्, अर्थात् दिनांक-27/
4/8
{MA(C) No. 1590 of 2015}
05/2014 को जप्त किया गया । अतः अभिलेख पर उपलब्ध साक्ष्य से दुर्घटना में "दोषी
वाहन" की संलिप्तता प्रमाणित नहीं होती है । ऐसी स्थिति में अपीलार्थी बीमा कं पनी पर
प्रतिकर राशि के भुगतान का दायित्व अधिरोपित किया जाना विधिसम्मत नहीं है ।
इसलिए, अपील स्वीकार कर अपीलार्थी बीमा कं पनी के विरुद्ध पारित "प्रश्नाधीन
अधिनिर्णय" अपास्त किया जाए ।
5.
दावाकर्तागण/प्रत्यर्थी क्रमांक-1 से 4 के विद्वान अधिवक्ता ने अपील का विरोध करते हुए
तर्क प्रस्तुत किया कि मामले में मृतक गिरजेश चंद्रवंशी की पत्नी शशि चंद्रवंशी के अतिरिक्त
प्रत्यक्षदर्शी साक्षी ध्रुव सिंह का परीक्षण कराया गया है, जिसने स्पष्ट रूप से यह कथन किया
है कि दुर्घटना "दोषी वाहन" से ही कारित हुई थी । उसके साक्ष्य का खण्डन नहीं किया
जा सका है । इसके अतिरिक्त, "दोषी वाहन" के चालक बाबूलाल शर्मा तथा पंजीकृ त
स्वामी द्वारका चंद्रवंशी ने भी दुर्घटना में उक्त वाहन की संलिप्तता की पुष्टि की है । उन्होंने
पुलिस द्वारा प्रस्तुत अंतिम प्रतिवेदन तथा अन्य संबंधित दस्तावेज भी अभिलेख पर प्रस्तुत
किए हैं, जिनसे यह स्पष्ट होता है कि दुर्घटना के संबंध में "दोषी वाहन" के चालक बाबूलाल
शर्मा के विरुद्ध अभियोजन प्रारंभ किया गया था । यह भी तर्क प्रस्तुत किया गया कि
अपीलार्थी बीमा कं पनी की ओर से प्रधान आरक्षक पंचराम वर्मा का परीक्षण विवेचक के रूप
में कराया गया है । उसकी साक्ष्य से भी इस तथ्य की पुष्टि होती है कि दुर्घटना में "दोषी
वाहन" ही संलिप्त था । अतः अभिलेख पर उपलब्ध मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य के
आलोक में अपीलार्थी बीमा कं पनी का तर्क स्वीकार किए जाने योग्य नहीं है । इसलिए,
अपील खारिज किया जाए ।
अपने तर्क के समर्थन में विद्वान अधिवक्ता ने ICICI
Lombard General Insurance Company Limited v. Rajani Sahu and
Others, (2025) 2 SCC 599 में प्रतिपादित विधि का हवाला दिया है ।
5/8
{MA(C) No. 1590 of 2015}
6.
उपस्थित पक्ष के तर्क श्रवण किए गए तथा अभिलेख का सूक्ष्मतापूर्वक परिशीलन किया
गया ।
7.
मामले में एकमात्र विचारणीय प्रश्न यह है कि क्या दुर्घटना में दोषी वाहन की संलिप्तता रही?
8.
वर्तमान मामले में दावाकर्ता पक्ष द्वारा दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी साक्षी के रूप में ध्रुव सिंह का
परीक्षण कराया गया है । इसके अतिरिक्त, "दोषी वाहन" के चालक बाबूलाल शर्मा तथा
पंजीकृ त स्वामी द्वारका चंद्रवंशी का भी परीक्षण किया गया है । इन समस्त साक्षियों के
कथन से इस तथ्य की पुष्टि होती है कि दुर्घटना में "दोषी वाहन" ही संलिप्त था ।
9.
उल्लेखनीय है कि मृतक की पत्नी शशि चंद्रवंशी ने पुलिस द्वारा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत
अंतिम प्रतिवेदन की प्रमाणित प्रतिलिपियाँ भी अभिलेख पर प्रस्तुत की हैं, जिनमें अंतिम
प्रतिवेदन (प्रदर्श-ए/1), प्रथम सूचना पत्र (प्रदर्श-ए/2), मर्ग सूचना (प्रदर्श-ए/3), शव
पंचनामा की सूचना (प्रदर्श-ए/4), शव पंचनामा (प्रदर्श-ए/5), शव परीक्षण हेतु आवेदन
एवं प्रतिवेदन (प्रदर्श-ए/6), घटनास्थल का नक्शा (प्रदर्श-ए/7), जप्ती पत्रक (प्रदर्शए/8) तथा गिरफ्तारी पत्रक (प्रदर्श-ए/9) सम्मिलित हैं ।
10.
दूसरी ओर, अपीलार्थी बीमा कं पनी ने अपने पक्ष के समर्थन में मामले के विवेचक प्रधान
आरक्षक पंचराम वर्मा का परीक्षण कराया है । तथापि, उक्त साक्षी सहित अभिलेख पर
परीक्षित किसी भी साक्षी के कथन से ऐसा कोई तथ्य परिलक्षित नहीं होता, जो पुलिस
विवेचना के निष्कर्षों का खण्डन करता हो अथवा दुर्घटना में "दोषी वाहन" की संलिप्तता पर
संदेह उत्पन्न करता हो । इस प्रकार, संपूर्ण मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य दुर्घटना में "दोषी
वाहन" की संलिप्तता की ही पुष्टि करते हैं ।
6/8
{MA(C) No. 1590 of 2015}
11.
पुलिस द्वारा विवेचना पश्चात प्रस्तुत अभियोग-पत्र के साक्ष्यिक मूल्य के बिंदु पर माननीय
उच्चतम न्यायालय द्वारा Rajani Sahu (पूर्वोक्त) के निर्णय की कण्डिका-8 से 10 में
निम्नानुसार विधि प्रतिपादित की गई हैः“8
As regards the reliability of charge-sheet and other
documents collected by the police during the investigation
in motor accident cases, this Court in Mangla Ram v.
Oriental Insurance Co. Ltd. [Mangla Ram v. Oriental
Insurance Co. Ltd., (2018) 5 SCC 656 : (2018) 3 SCC (Civ)
335 : (2018) 2 SCC (Cri) 819 : 2018 INSC 311] , held in
para 27, thus : (SCC p. 672)
“27. Another reason which weighed with the High
Court to interfere in the first appeal filed by
Respondents 2 and 3, was absence of finding by
the Tribunal about the factum of negligence of
the driver of the subject jeep. Factually, this
view is untenable. Our understanding of the
analysis done by the Tribunal is to hold that
Jeep No. RST 4701 was driven rashly and
negligently by Respondent 2 when it collided
with the motorcycle of the appellant leading to
the accident. This can be discerned from the
evidence of witnesses and the contents of the
charge-sheet filed by the police, naming
Respondent 2. This Court in a recent decision
in Dulcina Fernandes [Dulcina Fernandes v.
Joaquim Xavier Cruz, (2013) 10 SCC 646 :
(2014) 1 SCC (Civ) 73 : (2014) 1 SCC (Cri)
13] , noted that the key of negligence on the
part of the driver of the offending vehicle as set
up by the claimants was required to be decided
by the Tribunal on the touchstone of
preponderance of probability and certainly not
by standard of proof beyond reasonable doubt.
Suffice it to observe that the exposition in the
judgments already adverted to by us, filing of
charge-sheet against Respondent 2 prima facie
points towards his complicity in driving the
vehicle negligently and rashly. Further, even
when the accused were to be acquitted in the
criminal case, this Court opined that the same
may be of no effect on the assessment of the
liability required in respect of motor accident
cases by the tribunal.”
7/8
{MA(C) No. 1590 of 2015}
9.
It is true that the Tribunal had looked into the oral and
documentary evidence including the FIR, final report and
such other documents prepared by the police in connection
with the accident in question. The Tribunal had also taken
note of the fact that based on the final report, the driver of
the offending truck was tried and found guilty for rash and
negligent driving. The High Court took note of such aspects
and found no illegality in the procedure adopted by the
Tribunal and consequently dismissed the appeal.
10.
In the contextual situation it is relevant to refer to a
decision of this Court in Mathew Alexander v. Mohd. Shafi
[Mathew Alexander v. Mohd. Shafi, (2023) 13 SCC 510 :
2023 INSC 621] , this Court held thus : (SCC p. 514, para
12)
“12. …A holistic view of the evidence has to be
taken into consideration by the Tribunal and
strict proof of an accident caused by a
particular vehicle in a particular manner need
not be established by the claimants. The
claimants have to establish their case on the
touchstone of preponderance of probabilities.
The standard of proof beyond reasonable doubt
cannot be applied while considering the
petition seeking compensation on account of
death or injury in a road traffic accident. To the
same effect is the observation made by this
Court in Dulcina Fernandes v. Joaquim Xavier
Cruz [Dulcina Fernandes v. Joaquim Xavier
Cruz, (2013) 10 SCC 646 : (2014) 1 SCC (Civ)
73 : (2014) 1 SCC (Cri) 13] which has referred
to the aforesaid judgment in Bimla Devi [Bimla
Devi v. Himachal RTC, (2009) 13 SCC 530 :
(2009) 5 SCC (Civ) 189 : (2010) 1 SCC (Cri)
1101] .”
12.
उपर्युक्त न्यायदृष्टांत में प्रतिपादित विधिक सिद्धांत के प्रकाश में अभिलेख पर उपलब्ध संपूर्ण
मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य का समग्र मूल्यांकन करने पर यह तथ्य स्पष्ट रूप से स्थापित
होता है कि दुर्घटना में "दोषी वाहन" की संलिप्तता रही है ।
13.
जहाँ तक बीमा कं पनी के इस तर्क का संबंध है कि मृतक गिरजेश चंद्रवंशी, "दोषी वाहन" के
स्वामी द्वारका चंद्रवंशी का रिश्ते में भतीजा था, इसलिए "दोषी वाहन" को मिथ्या रूप से
8/8
{MA(C) No. 1590 of 2015}
दुर्घटना में संलिप्त दर्शाया गया है, मात्र यह तर्क अभिलेख पर उपलब्ध मौखिक एवं
दस्तावेजी साक्ष्य को अविश्वसनीय ठहराने के लिए पर्याप्त नहीं है । उल्लेखनीय है कि
प्रत्यक्षदर्शी साक्षी ध्रुव सिंह का कथन अखण्डित रहा है तथा वह पुलिस के अंतिम प्रतिवेदन
(प्रदर्श-ए/1) में भी सूचीबद्ध साक्षी है ।
14.
ऐसी स्थिति में यह न्यायालय पाती है कि Rajani Sahu (पूर्वोक्त) के प्रकरण में
प्रतिपादित विधिक सिद्धांत के प्रकाश में अपीलार्थी बीमा कं पनी का तर्क स्वीकार किए जाने
योग्य नहीं है । अधिकरण द्वारा पारित "प्रश्नाधीन अधिनिर्णय" अभिलेख पर उपलब्ध
मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य के अनुरूप होने से उसमें किसी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं
पाया जाती । फलस्वरूप, अपील स्वीकार योग्य नहीं होने से खारिज की जाती है ।
15.
निर्णय की प्रति के साथ अधिकरण का अभिलेख शीघ्रतापूर्वक आवश्यक कार्यवाही हेतु
सूचनार्थ व पालनार्थ वापस प्रेषित हो ।
सही/(संजय कु मार जायसवाल)
न्यायाधीश
पोमन
This page is for informational and research purposes only and does not constitute legal advice.
Consult a qualified advocate for advice specific to your situation.
Is your name in this judgment and should it be masked, or is something on this page wrong?
Request a review