The court's order
The closing paragraphs of the judgment, in the court's own words. The reasons are in the full text below.
9. पुलिस द्वारा विवेचना पश्चात प्रस्तुत अभियोग-पत्र के साक्ष्यिक मूल्य के बिंदु पर माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा ICICI Lombard General Insurance Company Limited v. Rajani Sahu and Others, (2025) 2 SCC 599 के निर्णय की कण्डिका-8 से 10 में निम्नानुसार विधि प्रतिपादित की गई हैः“8 As regards the reliability of charge-sheet and other documents collected by the police during the investigation in motor accident cases, this Court in Mangla Ram v. Oriental Insurance Co. Ltd. [Mangla Ram v. Oriental Insurance Co. Ltd., (2018) 5 SCC 656 : (2018) 3 SCC (Civ) 335 : (2018) 2 SCC (Cri) 819 : 2018 INSC 311] , held in para 27, thus : (SCC p. 672) “27. Another reason which weighed with the High Court to interfere in the first appeal filed by Respondents 2 and 3, was absence of finding by the Tribunal about the factum of negligence of the driver of the subject jeep. Factually, this view is untenable. Our understanding of the analysis done by the Tribunal is to hold that Jeep No. RST 4701 was driven rashly and negligently by Respondent 2 when it collided with the motorcycle of the appellant leading to the accident. This can be discerned from the evidence of witnesses and the contents of the charge-sheet filed by the police, naming Respondent 2. This Court in a recent decision in Dulcina Fernandes [Dulcina Fernandes v. Joaquim Xavier Cruz, (2013) 10 SCC 646 : (2014) 1 SCC (Civ) 73 : (2014) 1 SCC (Cri)…
9. It is true that the Tribunal had looked into the oral and documentary evidence including the FIR, final report and such other documents prepared by the police in connection with the accident in question. The Tribunal had also taken note of the fact that based on the final report, the driver of the offending truck was tried and found guilty for rash and negligent driving. The High Court took note of such aspects and found no illegality in the procedure adopted by the Tribunal and consequently dismissed the appeal.
Full Judgment Text
Text read from the judgment PDF published on the High Court's eCourts portal, through the
Indian High Court Judgments open data set (Dattam Labs,
CC BY 4.0).
The court's own copy is the authoritative text.
1/7
{MA(C) No. 1456 of 2023}
CGHC010275112023
2026:CGHC:29781
प्रतिवेद्य
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर
विविध अपील (प्रतिकर) क्रमांक-1456/2023
1.
श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कं पनी लिमिटेड, द्वारा विधि प्रबंधक, चतुर्थ तल, मारुति हाइट्स, स्काई
ऑटो मारुति डीलर के बगल में, महोबा बाजार, रायपुर, जिला–रायपुर, पिन–492010,
छत्तीसगढ़ ।
(दोषी वाहन स्कॉर्पियो क्रमांक-सी.जी.-18-डी.-0926 का बीमा कं पनी)
-----अपीलार्थी
विरूद्घ
1.
श्रीमती कौशल्या नायक पति-स्वर्गीय रमेश कु मार नायक, आयु-लगभग 32 वर्ष,
2. कु ० तमन्ना नायक पिता-स्वर्गीय रमेश कु मार नायक, आयु-लगभग 05 वर्ष,
3. कु ० कृ तिका नायक पिता-स्वर्गीय रमेश कु मार नायक, आयु-लगभग 08 माह,
4. श्रीमती निर्मला देवी पति-राजेश कु मार नायक, आयु-लगभग 50 वर्ष,
5. राजेश कु मार नायक पिता-नमकू नायक, आयु-लगभग 56 वर्ष,
प्रत्यर्थी क्रमांक-2 एवं 3 द्वारा-अपनी माता एवं प्राकृ तिक संरक्षिका श्रीमती कौशल्य नायक
सभी निवासी-ग्राम सुभाष नगर, वार्ड क्रमांक-1, दोरनापाल, पुलिस थाना-दोरनापाल,
तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा, छत्तीसगढ़ । (-----दावाकर्तागण)
6. अशोक कु मार गंदामी पिता-चिन्ना गंदामी, आयु-लगभग 33 वर्ष, निवासी-कु म्हाररास, सुकमा,
पुलिस थाना-सुकमा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़),
(दोषी वाहन स्कॉर्पियो क्रमांक-सी.जी.-18-डी.-0926 का वाहन चालक)
7. श्रीमती कोशी गंदामी पिता-अशोक गंदामी, आयु-लगभग 30 वर्ष, निवासी-कु म्हाररास, सुकमा,
पुलिस थाना-के रलापाल, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़)
(दोषी वाहन स्कॉर्पियो क्रमांक-सी.जी.-18-डी.-0926 का पंजीकृ त स्वामी)
-----प्रत्यर्थीगण
Digitally
signed by
POMAN
DEWANGAN
POMAN
DEWANGAN Date:
2026.07.15
14:31:04
+0530
2/7
{MA(C) No. 1456 of 2023}
अपीलार्थी बीमा कं पनी द्वारा
: श्री सौरभ शर्मा, अधिवक्ता की ओर से सुश्री
हरनीत कौर खनूजा, अधिवक्ता ।
दावाकर्ता/प्रत्यर्थी क्रमांक-1 से 5 द्वारा
: कोई उपस्थित नहीं ।
प्रत्यर्थी क्रमांक-6 एवं 7 द्वारा
: कोई उपस्थित नहीं ।
न्यायमूर्ति श्री संजय कु मार जायसवाल
!! निर्णय पीठ पर पारित !!
14/07/2026
1.
मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 173 के अंतर्गत प्रस्तुत इस अपील में मोटर
दुर्घटना दावा अधिकरण, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ द्वारा दावा प्रकरण क्रमांक116/2021, “श्रीमती कौशल्या नायक वगैरह विरुद्ध अशोक कु मार गंदामी वगैरह” में
पारित अधिनिर्णय दिनांक 13/04/2023 को चुनौती दी गई है, जिसके द्वारा दावाकर्ता/
प्रत्यर्थी क्रमांक-1 से 5 के
पक्ष में तथा अपीलार्थी बीमा कं पनी के
विरुद्ध
₹46,04,456/-(छियालिस लाख चार हजार चार सौ छप्पन रुपये मात्र) की प्रतिकर
राशि, मय ब्याज का अवार्ड पारित किया गया है ।
जिसे आगे संक्षेप में “प्रश्नाधीन
अधिनिर्णय” से संबोधित किया जा रहा है ।
2.
प्रकरण के तथ्य, संक्षेप में, इस आशय के हैं कि दुर्घटना दिनांक 24/12/2020 को रमेश
कु मार नायक (मृतक) शासकीय कार्य से मोटरसाइकिल द्वारा सुकमा आया हुआ था ।
उसी दिन सायंकाल लगभग 04:00 बजे जब वह वापस अपने गृह ग्राम दोरनापाल जा रहा
था, तब राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर ग्राम चिकपाल के आगे बोदागड़ा नाला मोड़ के
पास स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक-सी.जी.-18-डी.-0926 (जिसे आगे संक्षेप में “दोषी
वाहन” से संबोधित किया जा रहा है) के चालक अशोक कु मार गंदामी द्वारा उक्त वाहन को
3/7
{MA(C) No. 1456 of 2023}
तीव्र एवं लापरवाहीपूर्वक चलाया, जिसकी टक्कर लगने के फलस्वरूप रमेश कु मार नायक
गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसकी मृत्यु हो गई । उक्त घटना के संबंध में थानाके रलापाल में अपराध क्रमांक-13/2020, दिनांक 24/12/2020 को पंजीबद्ध किया
गया तथा विवेचना पूर्ण कर दोषी वाहन के चालक के विरुद्ध अभियोग-पत्र प्रस्तुत किया
गया ।
3.
दावाकर्तागण/प्रत्यर्थी क्रमांक-1 से 5 द्वारा मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 166
के अंतर्गत प्रस्तुत दावा आवेदन पर उभयपक्ष को सुनने के उपरांत अधिकरण द्वारा
"प्रश्नाधीन अधिनिर्णय" पारित किया गया । जिसमें यह अभिलिखित किया कि "दोषी
वाहन" का चालक अशोक कु मार गंदामी तथा उसकी पंजीकृ त स्वामिनी श्रीमती कोशी
गंदामी है । अधिकरण ने यह भी अभिलिखित किया कि दुर्घटना की तिथि को "दोषी
वाहन" अपीलार्थी बीमा कं पनी से बीमित था । फलस्वरूप, अधिकरण ने अधिनिर्णय पारित
करते हुए प्रतिकर राशि का भुगतान करने का दायित्व अपीलार्थी बीमा कं पनी पर अधिरोपित
किया । जिसे इस अपील में चुनौती दी गई है ।
4.
अपीलार्थी बीमा कं पनी के विद्वान अधिवक्ता का तर्क है कि दुर्घटना दिनांक 24/12/
2020 की है । मर्ग एवं प्रथम सूचना पत्र में दुर्घटना कारित वाहन का कोई क्रमांक अथवा
विवरण अंकित नहीं है । "दोषी वाहन" को घटना के लगभग तीन माह पश्चात् दिनांक
02/04/2021 को जप्त कर उसे झूठे रूप से आलिप्त कर दिया गया है । वस्तुतः "दोषी
वाहन" से दुर्घटना घटित नहीं हुई थी । ऐसी स्थिति में अपीलार्थी बीमा कं पनी पर प्रतिकर
राशि के भुगतान का दायित्व अधिरोपित किया जाना विधिसम्मत नहीं है । अतः अपील
स्वीकार कर अपीलार्थी बीमा कं पनी के विरुद्ध पारित "प्रश्नाधीन अधिनिर्णय" को अपास्त
किया जाए ।
4/7
{MA(C) No. 1456 of 2023}
5.
दावाकर्तागण की ओर से कोई उपस्थित नहीं ।
6.
उपस्थित पक्ष का तर्क श्रवण किया गया तथा अभिलेख का सूक्ष्मतापूर्वक परिशीलन किया
गया ।
7.
अभिलेख के परिशीलन से यह स्थिति स्पष्ट होती है कि दिनांक 24/12/2020 की
दुर्घटना में रमेश कु मार नायक की मृत्यु हुई है । मर्ग सूचना (प्रदर्श ए-2) के अनुसार
दुर्घटना किसी चारपहिया वाहन से होना अंकित है । इसी प्रकार, उसी दिन दर्ज प्रथम
सूचना पत्र (प्रदर्श ए-3) अज्ञात वाहन के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया था । विवेचना के
दौरान पुलिस द्वारा दिनांक 02/04/2021 को प्रदर्श ए-7 के अनुसार चालक अशोक
कु मार गंदामी से "दोषी वाहन" मय दस्तावेज जप्त किया गया तथा विवेचना में "दोषी वाहन"
की दुर्घटना में संलिप्तता पाए जाने पर उसके चालक अशोक कु मार गंदामी के विरुद्ध धारा
304-ए भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया । इसके
अतिरिक्त, "दोषी वाहन" के चालक एवं पंजीकृ त स्वामी द्वारा प्रस्तुत जवाबदावे में भी इस
तथ्य का कोई विशिष्ट खण्डन नहीं किया गया है कि दुर्घटना "दोषी वाहन" से हुई थी ।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी साक्षी माड़वी धुरवा ने अपने कथन में दुर्घटना सफे द रंग की स्कॉर्पियो
वाहन से होना बताया है । उक्त साक्षी पुलिस द्वारा प्रस्तुत अंतिम प्रतिवेदन में भी सूचीबद्ध
साक्षी है तथा उसके कथन का कोई खण्डन नहीं हुआ है ।
8.
अपीलार्थी बीमा कं पनी की ओर से अन्वेषक अमरेन्द्र कु मार दीक्षित का परीक्षण कराया गया
है । उक्त साक्षी ने दुर्घटना स्वयं नहीं देखी इस नाते कोई तथ्यात्मक जानकारी नहीं दी है ।
उसने के वल यह कथन किया है कि उसके द्वारा किए गए अन्वेषण के दौरान यह तथ्य
संज्ञान में आया कि पुलिस में दर्ज प्रथम सूचना पत्र में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर कारित
5/7
{MA(C) No. 1456 of 2023}
किया जाना उल्लेखित था, किं तु लगभग तीन माह पश्चात् पुलिस द्वारा "दोषी वाहन" को
जप्त कर उसे गलत रूप से उक्त दुर्घटना में संलिप्त दर्शाया गया है ।
9.
पुलिस द्वारा विवेचना पश्चात प्रस्तुत अभियोग-पत्र के साक्ष्यिक मूल्य के बिंदु पर माननीय
उच्चतम न्यायालय द्वारा ICICI Lombard General Insurance Company Limited
v. Rajani Sahu and Others, (2025) 2 SCC 599 के निर्णय की कण्डिका-8 से 10
में निम्नानुसार विधि प्रतिपादित की गई हैः“8
As regards the reliability of charge-sheet and other
documents collected by the police during the investigation
in motor accident cases, this Court in Mangla Ram v.
Oriental Insurance Co. Ltd. [Mangla Ram v. Oriental
Insurance Co. Ltd., (2018) 5 SCC 656 : (2018) 3 SCC (Civ)
335 : (2018) 2 SCC (Cri) 819 : 2018 INSC 311] , held in
para 27, thus : (SCC p. 672)
“27. Another reason which weighed with the High
Court to interfere in the first appeal filed by
Respondents 2 and 3, was absence of finding by
the Tribunal about the factum of negligence of
the driver of the subject jeep. Factually, this
view is untenable. Our understanding of the
analysis done by the Tribunal is to hold that
Jeep No. RST 4701 was driven rashly and
negligently by Respondent 2 when it collided
with the motorcycle of the appellant leading to
the accident. This can be discerned from the
evidence of witnesses and the contents of the
charge-sheet filed by the police, naming
Respondent 2. This Court in a recent decision
in Dulcina Fernandes [Dulcina Fernandes v.
Joaquim Xavier Cruz, (2013) 10 SCC 646 :
(2014) 1 SCC (Civ) 73 : (2014) 1 SCC (Cri)
13] , noted that the key of negligence on the
part of the driver of the offending vehicle as set
up by the claimants was required to be decided
by the Tribunal on the touchstone of
preponderance of probability and certainly not
by standard of proof beyond reasonable doubt.
Suffice it to observe that the exposition in the
judgments already adverted to by us, filing of
charge-sheet against Respondent 2 prima facie
6/7
{MA(C) No. 1456 of 2023}
points towards his complicity in driving the
vehicle negligently and rashly. Further, even
when the accused were to be acquitted in the
criminal case, this Court opined that the same
may be of no effect on the assessment of the
liability required in respect of motor accident
cases by the tribunal.”
9.
It is true that the Tribunal had looked into the oral and
documentary evidence including the FIR, final report and
such other documents prepared by the police in connection
with the accident in question. The Tribunal had also taken
note of the fact that based on the final report, the driver of
the offending truck was tried and found guilty for rash and
negligent driving. The High Court took note of such aspects
and found no illegality in the procedure adopted by the
Tribunal and consequently dismissed the appeal.
10.
In the contextual situation it is relevant to refer to a
decision of this Court in Mathew Alexander v. Mohd. Shafi
[Mathew Alexander v. Mohd. Shafi, (2023) 13 SCC 510 :
2023 INSC 621] , this Court held thus : (SCC p. 514, para
12)
“12. …A holistic view of the evidence has to be
taken into consideration by the Tribunal and
strict proof of an accident caused by a
particular vehicle in a particular manner need
not be established by the claimants. The
claimants have to establish their case on the
touchstone of preponderance of probabilities.
The standard of proof beyond reasonable doubt
cannot be applied while considering the
petition seeking compensation on account of
death or injury in a road traffic accident. To the
same effect is the observation made by this
Court in Dulcina Fernandes v. Joaquim Xavier
Cruz [Dulcina Fernandes v. Joaquim Xavier
Cruz, (2013) 10 SCC 646 : (2014) 1 SCC (Civ)
73 : (2014) 1 SCC (Cri) 13] which has referred
to the aforesaid judgment in Bimla Devi [Bimla
Devi v. Himachal RTC, (2009) 13 SCC 530 :
(2009) 5 SCC (Civ) 189 : (2010) 1 SCC (Cri)
1101] .”
10.
उपर्युक्त न्यायदृष्टांत में प्रतिपादित विधिक सिद्धांत के प्रकाश में यह न्यायालय पाती है कि
दावाकर्तागण/प्रत्यर्थी क्रमांक-1 से 5 की ओर से परीक्षित प्रत्यक्षदर्शी साक्षी माड़वी धुरवा
7/7
{MA(C) No. 1456 of 2023}
तथा पुलिस अभियोग-पत्र के दस्तावेजी साक्ष्य का कोई खण्डन नहीं किया जा सका है ।
पुलिस विवेचना में "दोषी वाहन" को दुर्घटना में संलिप्त पाए जाने पर उसके चालक के
विरुद्ध अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है । अपीलार्थी बीमा कं पनी की ओर से प्रस्तुत
अन्वेषक भी ऐसा कोई स्वतंत्र एवं प्रत्यक्ष साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका है, जिससे पुलिस
विवेचना अथवा दावाकर्ता पक्ष की साक्ष्य का खण्डन हो सके ।
11.
इन समस्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए तथा न्यायदृष्टांत Rajani Sahu (पूर्वोक्त) में
प्रतिपादित विधिक सिद्धांत के प्रकाश में अपीलार्थी बीमा कं पनी का तर्क स्वीकार किए जाने
योग्य नहीं है । अधिकरण द्वारा पारित "प्रश्नाधीन अधिनिर्णय" अभिलेख पर उपलब्ध
साक्ष्य के प्रतिकू ल न होने से उसमें किसी प्रकार के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं पाई
जाती । फलस्वरूप, अपील स्वीकार किए जाने योग्य नहीं होने से खारिज की जाती है ।
12.
निर्णय की प्रति के साथ अधिकरण का अभिलेख शीघ्रतापूर्वक आवश्यक कार्यवाही हेतु
सूचनार्थ व पालनार्थ वापस प्रेषित हो ।
सही/(संजय कु मार जायसवाल)
न्यायाधीश
पोमन
This page is for informational and research purposes only and does not constitute legal advice.
Consult a qualified advocate for advice specific to your situation.
Is your name in this judgment and should it be masked, or is something on this page wrong?
Request a review